पति की दीर्घायु के लिये सुहागिन महिलाओं ने रखा करवाचौथ व्रत
मुकेश तिवारी
झाँसी। सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। गुरुवार की सुबह महिलाओं ने स्नान पूजन के साथ व्रत की शुरुआत की। कुछ महिलाओं ने जहां दिन में जलपान ग्रहण किया तो बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की दुआ मांगी। शाम होने के साथ ही एक बार फिर घरों में पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई। चंद्रमा निकलने का इंतजार शुरू हो गया। चंद्रमा निकलने से पहले महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य दिया।
महिलाओं ने छलनी में दीपक रखकर पति का दीदार करने के साथ ही चंद्रमा का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों से जलपान ग्रहण कर व्रत का पारण किया। महिलाओं में करवाचौथ व्रत को लेकर खासा उल्लास दिखा। महिलाओं के इस आयोजन में परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। गंधी घर टपरा निवासी शालिनी पाण्डे पत्नी पंडित दिलीप पाण्डे ने बताया कि वह बीते 24 वर्ष से नीलम पत्नी राजीव पाण्डे 33 वर्ष से सीमा पत्नी संजीव पाण्डे 26 वर्ष से लगातार करवां चौथ व्रत रख रही है। उन्होने बताया कि हर बार एक नया उल्लास रहता है। वह निर्जला व्रत रखती हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इस व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। सचिन पाण्डे की पत्नी ज्योति चार वर्ष से करवा चौथ रख रही हैं। ज्योति ने भी व्रत को लेकर खुशी का इजहार किया। कहा कि पति के दीर्घायु के लिए वह पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। कहा कि इस व्रत को लेकर काफी खुशी व इंतजार रहता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












