HomeJaunpurफालोअप: गले से नहीं उतर रही फांसी के फंदे से घसीटते मिले...

फालोअप: गले से नहीं उतर रही फांसी के फंदे से घसीटते मिले युवक की मौत की पुलिसिया कहानी

फालोअप: गले से नहीं उतर रही फांसी के फंदे से घसीटते मिले युवक की मौत की पुलिसिया कहानी

मृतक का कुंए में मोबाइल हुआ बरामद, कॉल रिकार्डिंग व फोटो देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
23 मार्च को गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला था शव
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले के नसीराबाद थानाध्यक्ष कमलेश की लचर कार्यशैली से गम्भीर से गम्भीर प्रकरणों से पर्दा नहीं उठ पाता है। हो भी क्यों न साहब, कभी घटना के तह तक जाने का प्रयास ही नहीं करते। जिले के थानों में ऐसे कई इंस्पेक्टर तैनात हैं जो अज्ञात में दर्ज मुकदमों की तह तक जा कर मुख्य अपराधियों को दबोचकर खुलासा कर देते हैं। अपनी लापरवाही भरी कार्यशैली से चर्चित इंस्पेक्टर कमलेश नामजद तहरीर व कुछ अहम साक्ष्य मिलने के बावजूद खुलासा करना तो दूर तहकीकात तक करना मुनासिब नहीं समझते।
विदित हो कि बीती 24 मार्च को नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित भैनापुर में गांव के बाहर बाग में अमरजीत पुत्र नोखेलाल का फांसी के फंदे से लटके मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने घर के बाहर मौजूद कुंए से पानी निकाल कर युवक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है जिसमें मिली फोटो व काल रिकार्डिंग को दिखाते हुए मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजन पहले से ही मृतक अमरजीत को मारने कि धमकी दे रहे थे।
नसीराबाद पुलिस की लचर कार्यशैली से सनसनीखेज वारदात के खुलासे पर ग्रहण लगा हुआ है। हालांकि परिजनों ने उच्चाधिकारियों से न्याय कि गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि घटना के रहस्य से पर्दा उठ पायेगा की नहीं यह तो आने वाला समय ही बतायेगा?

——इनसेट——
काफी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, युवती के परिजनों ने मृतक को दी थी जान-माल की धमकी
जिस तरह से गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटके युवक का घुटना जमीन में घसीटता रहा था, वह स्थिति साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा कर रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा मामले को आत्महत्या का रूप देने के मंसूबे को भांप लिया तो खुद ही साक्ष्य खोजना शुरू कर दिया। शक के आधार पर जब गांव के बाहर कुएं का पानी निकालने में घंटों मशक्कत किये तो मृतक का मोबाइल बरामद हुआ जिसमें एक युवती के साथ मृतक युवक की कई तस्वीरें हैं।
बताया गया कि दो काल रिकार्डिंग मृतक के परिजनों के हाथ लगी जिसमें मृतक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग की वार्ता है। वहीं दूसरी रिकार्डिंग मृतक के साथी से वार्ता की है। इसमें मृतक अमरजीत युवती के परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग से नाराज होकर जान से मारने कि धमकी देने कि बात अपने साथी को बता रहा है। ग्रामीणों ने चार के विरुद्ध नामजद तहरीर दी किंतु इतना सब जानते के बाद भी नसीराबाद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है जिससे इंस्पेक्टर कमलेश पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read