मला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली के पुल के पास का है जहां रायबरेली की तरफ से गंगागंज जा रहे बोलेरो सवार अचानक ई रिक्शा से टकरा गया जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व मौके पर पहुंची पुलिस के सब इंस्पेक्टर कमलेश ने घायल को आनन—फानन जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आदर्श सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घायल ई रिक्शा चालक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।





