अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी खाक

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी खाक

रंजीत सिंह
जालौन। अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हुआ। प्रधान ने आग लगने की जानकारी तहसीलदार को दी।
जानकारी के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा निवासी प्रदीप अहिरवार पुत्र सेवाराम के परिवार के सदस्य शनिवार को रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में सपरिवार गए थे। रात में लगभग दस बजे अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विशाल रूप धारण कर लिया। धुएं के चलते आस—पास के म्मोहल्ले वालों की नींद खुल गई। मोहल्ले के लोगों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, घर गृहस्थी का सामान और इलेक्ट्रिक उपकरण आदि जलकर राख हो चुके थे। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी प्रदीप को दी। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही वह घर लौट आए। आग से जले सामान को देखकर परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। मजदूरी करने वाले प्रदीप को आगे घर चलाने की चिंता सता रही है। ग्राम प्रधान ने आग से होने वाले नुकसान की जानकारी तहसीलदार को दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent