मॉर्निंग रेड में 16 के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
संतोष तिवारी
भोगांव, मैनपुरी। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने हेतु विभाग ने मॉर्निंग रेड की कार्यवाही फिर से शुरू कर दी है। इसी कृम में कस्बा भोगांव में सुबह 4 से 5 बजे तक मोहल्ला करियानीम, बडा बाजार, मोहल्ला पथरिया, मोहल्ला चौधरी, मोहल्ला शाहिद, मोहल्ला गड्डा में छापेमारी की गई। छापेमारी में तीन टीमें सक्रिय रही। एक टीम का नेतृत्व एसडीओ नरेन्द्र वर्मा ने किया। दूसरी टीम विजलेंस दल की रही जिसका नेतृत्व विजलेंस जेई श्याम किशोर बिन्द ने किया एवं तीसरी टीम का नेतृत्व जेई वहीद अहमद व देवेन्द्र सिंह ने किया।
इस दौरान लगभग 300 घरों की डोर टू डोर चेकिंग की जिसमें 16 लोग विद्युत चोरी विभिन्न माध्यमों से करते पाये गये। जब तक लोगों की नींद खुलती तब तक टीमों ने कार्यवाही कर विद्युत थाने मैनपुरी में एफआईआर भी दर्ज करा दी। एसडीओ नरेन्द्र वर्मा ने वताया कि पिछ्ले कुछ समय से विभाग द्वारा कस्बा भोगांव में चोरी बाहुल्य क्षेत्र की रेकी कर चिन्हीकरण किया गया। उसी के आधार पर सुबह अचानक छापेमारी की गई है एवं आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी पर हर हाल में शिंकजा कसा जायेगा। प्रशासन भी सहयोग करेगा। जिसके लिये प्रशासन के साथ रणनीति बना ली गई है। आगामी समय में व्यापक दल-बल के साथ कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












