पीएम श्री योजना से सम्बद्ध हुये 1000 मान्यता प्राप्त विद्यालय
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। नगर के एक विद्यालय के प्रांगण में केंद्रीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एससी/एसटी) ने बैठक की। संघ के अध्यक्ष देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने 1000 मान्यता प्राप्त प्राइमरी और अपर प्राइमरी विद्यालयों से संबंधित बहुप्रतीक्षित योजना को ‘पीएम श्री योजना’ के आवर्तक अनुदान से संबद्ध कर दिया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के लाखों शिक्षकों के जीवन में ‘अरुणिम प्रकाश’ आया है। इस योजना से जुड़ने के बाद विद्यालयों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ (एससी/एसटी), केंद्रीय शिक्षक संघ, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों और शिक्षक गणों ने एक स्वर में इस सफलता का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, संगठन मंत्री विनोद यादव, रामसरन गौतम, धनंजय पाण्डेय, बालकृष्ण पांडेय, सुभास चंद्र यादव, रामधारी, राम भुवाल, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



