963137
अवध में जन्मे शास्त्री जी अपनी मूल बोली अवधी को नई पहचान दिलाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए मेहनत कर रहे हैं। शास्त्री जी आम जनमानस को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर भाषा बोली की अपनी पहचान एवं अस्मिता होती है। उनका संरक्षण किया जाना चाहिए। हिंदी को समाज एवं साहित्य में उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए क्षेत्रीय बोलियों का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए अवधी बोली को बढ़ावा देकर, हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर सकते हैं। ज्योतिष गुरु अतुल ने कहा कि मूल बोलियों के महत्व को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने पहल शुरू की है। इसके तहत विधायकों को अपनी स्थानीय बोली में समस्या उठाने का मौका दिया, इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए।





