उक्त बातें योगाचार्य विजय जी ने कही। साथ ही आगे कहा कि भगवान सूर्य के राजा होने के कारण पूरे वर्ष संक्रामक रोगों की कमी होगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नवरात्र कलश स्थापना 30 मार्च को दोपहर 2:14 बजे तक प्रतिपदा तिथि को होगी जिसमें नव दुर्गा की पूजा प्रारम्भ होगी तथा पंचमी तिथि का लोप होने के कारण 8 दिन की नवरात्रि 6 अप्रैल तक होगी। विशेष उल्लेखनीय है कि माता का आगमन हाथी पर होगा जिससे वर्षा की भी अधिकता होगी।





