रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आयोजित हुई निबन्ध प्रतियोगिता

रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आयोजित हुई निबन्ध प्रतियोगिता

श्रेष्ठ स्थान लाने वाली बहनों को भेंट किया पीपल का पौधा
गुड्डन जायसवाल
खागा, फतेहपुर। विकास खण्ड धाता के निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इण्टर कालेज गुरसंडी में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुन्देलखण्ड के सभी जिलों में रानी लक्ष्मीबाई जयन्ती को संकल्प पर्व के रूप के बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा मनाया जा रहा हैं।

आज जयंती की पूर्व संध्या पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता श्रेष्ठ स्थान लाने वाली बहनों पीपल पाखर बरगद के वृक्ष देकर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु प्रधानमंत्री को रिकॉर्ड उनतीस बार अपने खून से खत लिख चुके समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने इस अवसर पर संबोधित किया। अपने संबोधन में कहा की रानी लक्ष्मीबाई का जीवन अंग्रेजी के विरुद्ध संघर्ष में समर्पित रहा। प्रकृति के विषय में सकारात्मक सोच रखना ही जल, जंगल और जमीन की सही चिंता है।

पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों, प्राणियों और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहते हैं। वास्तव में पर्यावरण में वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश हैं। मनुष्य की नादानियों से प्रकृति का दिनों दिन विनाश हो रहा है। कई प्रजातियां, जंतु-जंतु एवं वनस्पतियां लगातार विलुप्त हो रहे हैं, यह मनुष्य के लिए अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।

विश्व में सबसे समृद्ध देश वही हुए हैं, जो प्राकृतिक रूप से सम्पन्न हैं। वैसे भारत को प्रकृति का उपहार दिल खोलकर मिला है। मगर जंगल, वन्य जीवों से परिपूर्ण रहने के बावजूद अपनी आबादी लगातार बढ़ाकर देश प्राकृतिक संसाधनों को लगातार खत्म किये जा रहा है। मनुष्य अपनी संतानों को, अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए धन-सम्पदा जोड़ना चाहता है, लेकिन उसके लिए प्राकृतिक सम्पदा छोड़ने में वह पिछड़ गया है। जबकि हम जानते हैं कि मानव, प्रकृति और वन्य जीवों का पारस्परिक संबंध है। यदि जल, जंगल, जमीन के साथ वन्य जीव भूमंडल पर न रहें, तो पर्यावरण पर तथा मनुष्य के सम्पूर्ण विकास पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। मुख्य रूप से रोशनी देवी, दिव्यांशी शर्मा, साक्षी कुमारी, प्रीति देवी, पलक, शिवानी देवी, सुलेखा देवी, पूजा देवी, अंजली देवी, शिवांगनी देवी, रूपा देवी, मनीषा देवी, उमा देवी, खुशी पाण्डेय, नीलू देवी, प्रियंका देवी, हर्षिता त्रिपाठी, नम्रता देवी को सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent