अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

शिक्षकों को पुरानी पेंशन एवं शिक्षक विधायक के चुनाव में वोट देने का अधिकार दिये जाने समेत 21 सूत्रीय प्रस्ताव पास
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के 8वें राष्ट्रीय अधिवेशन का तीन दिवस में कुल ग्यारह सत्रों के साथ बैंगलुरू में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में देश के विभिन्न संस्कृतियों व विविधताओं से आच्छादित प्रतिनिधियों की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। देश भर से आये शिक्षक प्रतिनिधि एक नई ऊर्जा, नए विचार, नए उद्देश्य के साथ अपने अपने मूल गंतव्य को रवाना हुए।

इस दौरान महासंघ द्वारा पुरानी पेंशन, पदोन्नति, स्थानांतरण, प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षक विधायक के चुनाव में मत देने का अधिकार, कैशलेश चिकित्सा समेत 21 समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव पास करके भारत सरकार को भेजा गया। देश के प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों के सबसे बृहद संगठन के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ बेंगलुरु, कर्नाटक के चेनन्हल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र के परिसर में मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई जी, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सुनील भाई मेहता (सह बौद्धिक प्रमुख आरएसएस) ने दीप प्रज्वलित करके किया।

सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए संस्कृत के विद्वान चांद किरन सलूजा ने कहा कि शिक्षा वह है जो हमें ज्ञान दे, शिक्षा वह है जो जीवनोपयोगी हो, शिक्षा वह है जो हमें साथ रहना सिखाए और शिक्षा वह है जो हमें मानवता सिखाए। अधिवेशन के दूसरे दिन कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ कर्नाटक के स्कूल शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश और उच्च शिक्षा मंत्री व गुरु श्री श्री शिवरुद्रा महास्वामी गालु का सानिध्य प्राप्त हुआ।

अधिवेशन के दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. सिंघल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय महासचिव शिवानन्द सिन्दनकेरा, सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला यादव उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय प्रभारी उच्च शिक्षा एवं उत्तर प्रदेश उत्तराखंड झारखंड बिहार के प्रभारी महेंद्र कुमार, भगवती सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग, अजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, पवन शंकर दीक्षित प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, शिवशंकर सिंह प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश, शशांक पांडेय”शेखर” प्रदेश संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश तथा वाराणसी से आनंद सिंह, सत्य प्रकाश पाल, अरविंद द्विवेदी, आशुतोष पाण्डेय ने भाग लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent