सगाई कर किया दुष्कर्म, अब दूसरी लड़की से कर रहा था शादी

सगाई कर किया दुष्कर्म, अब दूसरी लड़की से कर रहा था शादी

हरियाणा (पीएमए)। रेवाड़ी में शादी के मंडप में बैठने से एक दिन पहले ही दूल्हे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले सगाई कर चुका है, जबकि 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खोल थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2019 को उसकी सगाई रेवाड़ी जिले के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। 10 नवंबर 2019 को आरोपी ने शादी का कार्यक्रम तय करने के लिए उसे बावल रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोपी को एक बाइक भी खरीद कर दी थी।

योगी दोबारा सीएम बने तो छोड़ दूंगा यूपी: मुनव्वर राना

7 दिसंबर 2020 को युवक ने बलेनो कार खरीदने के लिए उससे दो लाख रुपये भी लिए थे। लेकिन जब भी उसने शादी के लिए कहा आरोपी बहाना बनाकर टालता रहा। एक दिन पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी युवक 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। उसने युवक से बात करने की कोशिश की तो उसने बात भी नहीं की। देर शाम पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent