हर्षाेल्लास और भाईचारे के साथ मनाया ईद का त्यौहार
अनिल कश्यप
हापुड़। ईद-उल-फितर का पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षाेल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। दो साल बाद ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

वही ईद के अवसर पर समाजवादी पार्टी से युवाजन सभा के नगर अध्यक्ष जावेद शाहिद जड़ोदिया ने अपने आवास पर ईद के अगले दिन बुधवार को भी पार्टी के कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष को बुलाकर ईद की खुशियां बांटी इस दौरान हिंदू मुस्लिम ने एक साथ बैठकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि ईद भाईचारे का त्योहार है और इसे हिंदू मुस्लिम सदियों से एक साथ बनाता आ रहा है। वही इस अवसर पर जावेद शाहिद जड़ोदिया ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है और समाज में अमन-चौन और सौहार्द का संदेश देता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















