देश की हर क्षेत्र में क्षमता वृद्धि का प्रयास किया जा रहा: रविन्द्र जायसवाल

देश की हर क्षेत्र में क्षमता वृद्धि का प्रयास किया जा रहा: रविन्द्र जायसवाल

गाजीपुर में आयोजित अमृत काल बजट संगोष्ठी में शामिल हुये राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार द्वारा पारित यह बजट सिर्फ एक वित्तीय वर्ष का बजट नहीं, बल्कि आगामी 25 वर्षों के अमृत काल का पहला बजट है जिसमें देश की हर क्षेत्र में क्षमता वृद्धि का प्रयास किया गया है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र नाथ जायसवाल ने भाजपा व्यापार एवं बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा जिला पंचायत हाल मे आयोजित अमृतकाल बजट संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस बजट मे उद्योगों के बढावा के साथ रोजगार वृद्धि प्रदान करने की पुरी व्यवस्था है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो, राष्ट्र समृद्ध हो, जन—जन खुशहाल हो, यह हमारी सरकारों का संकल्पित लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश कि सरकारों का लक्ष्य है कि प्रत्येक जनपदों मे मेडिकल कालेज की स्थापना होजिससे देश की पुरी आबादी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आज देश कि अर्थ व्यवस्था विश्व के पाँचवें स्थान पर आ गया है। केन्द्र सरकार की बजट विशेषताओं को जन—जन तक पहुँचाने के निमित्त भाजपा व्यापार एवं बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा जिला पंचायत सभागार मे गाजीपुर व्यापार जगत के भामा शाह शाहू की अध्यक्षता मे बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए व्यापारी नेता संतोष वर्मा ने कहा कि हम सदियों तक जिसके गुलाम रहे उस ब्रिटेन तथा शक्ति समपन्न राष्ट्र फ्रांस को पिछे छोडकर आज हमारा देश इस सरकार के नेतृत्व मे विश्व के 5वें स्थान पर आ गया है और जल्द ही यह तिसरे स्थान पर आने को तैयार है। उन्होंने कहा कि 2049 तक हमारी अर्थ व्यवस्था का यह दर्शन है।

अधिवक्ता जयसूर्य भट्ट ने कहा कि संसाधनों की वृद्धि और लोगों की जीवन समृद्धि सरकार के लक्ष्यों मे शामिल है और आज देश के हर कोने का विकास समान रूप से और तेज गति से हो रहा है। पर्यटन की दृष्टि से आज गाजीपुर महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। प्रतिक अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत संतुलित और हर वर्ग को मजबूती देने वाला बजट है। बजट पर आदित्य जायसवाल राजन ने कहा कि वेदानुकूल राजा राष्ट्र को मिला है जिससे देश सुख और समपन्नता कि ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर जिले के प्रमुख व्यवसायी, अधिवक्ता और वरिष्ठ बुद्धिजीवी जन उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने संगोष्ठी के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।संचालन प्रमुख व्यवसायी संजीव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा, सरोज कुशवाहा बार एशोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर राय, एडवोकेट अमर सिंह, मगन लाल भारती, सरिता अग्रवाल, डा केदारनाथ सिंह, डा संगीता बलवंत, कालीचरन राजभर, प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश राय, दर्शन सिंह, विनोद अग्रवाल, शशिकान्त शर्मा, विजय शंकर वर्मा, निर्गुण दास केशरी, संतोष जायसवाल, कृपाशंकर राय एडवोकेट, दीनदयाल शर्मा एडवोकेट, सुधीर केशरी, विशाल चौरसिया, श्रीप्रकाश केशरी, अच्छे लाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल का जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर नन्दगंज में मयंक जायसवाल, विनीत शर्मा, रविंद्र श्रीवास्‍तव के नेतृत्व में भाजपा द्वारा अभुतपूर्व स्वागत हुआ। मंत्री ने सर्किट हाउस मे भाजपा पदाधिकारियों संग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कि अध्यक्षता में की बैठक पदाधिकारियों से जाना हाल। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह, अशोक मिश्रा, कृष्ण बिहारी राय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent