समाजसेवी पुलकित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुये शामिल
नवविवाहित जोड़ों को बधाई देकर प्रमाण पत्र का भी किये वितरण
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की अनुपस्थिति में उनके समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह प्रतिनिधि की पूरी भूमिका अदा कर रहे हैं। जगह-जगह वे कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं और अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलकित आज जिला पंचायत परिसर पहुंचे और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल हुये। इस दौरान पुलकित ने वर वधू को बधाई दी अपने विधायक पिता विनोद सिंह की ओर से शुभकामनायें दी। इसके बाद पुलकित अपने सहयोगियों के साथ दूबेपुर ब्लाक पहुंचे और वहां भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल हुये। इस दौरान पुलकित ने ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में विवाहित जोड़ों प्रमाण पत्र वितरित किया और उन्हें बधाई दी। पुलकित ने अपने पिता की ओर से शुभकामनायें देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना के तहत आज गरीब पिता को अपनी बेटियों का विवाह करने में आसानी हो गई है। सरकार द्वारा चयनित विवाहित जोड़ों को दहेज भी दिया जाता है ताकि बेटियां पिता पर भार न लगें। उन्होंने साफ कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर जाति धर्म के लोगों के लिये योजनाएं चला रही है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहुत सी गरीब बेटियों का विवाह सरकार द्वारा करवाया जा चुका है। इस दौरान जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार, शिवकुमार सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वहीं दूबेपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख, प्रतिनिधि अखिलेश सिंह डिम्पल, बीडीओ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












