963154
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
Previous article
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने शिकायती पत्र के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया। साथ ही निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुने और इसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। इस दौरान जमीन विवाद, राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत सम्बन्धित, पेंशन सहित अन्य विभागों के 63 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिसमें जिलाधिकारी ने 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुये शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सौरभ, नायब तहसीलदार सन्दीप सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार समस्त तहसील में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।





