सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेरी पूरब बस्ती गांव निवासी पूजा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे पति धीरज कुमार अपने ही कच्ची दीवाल के बगल बैठकर नाली बना रहे थे तभी कच्ची दीवाल उनके ऊपर भरभराकर गिर गया। मेरे पति उसमें दब गये। आस—पास के लोगों ने दीवाल के मिट्टी को हटाकर उनको बाहर निकाला तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।





