HomeTrendingविशेष रोजगार सृजन दिवस पर डीएम ने किया श्रमदान

विशेष रोजगार सृजन दिवस पर डीएम ने किया श्रमदान

  • विशेष रोजगार सृजन दिवस पर डीएम ने किया श्रमदान

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत विकास खंड मरौरी की ग्राम पंचायत पिपरिया नवदिया में विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और स्वयं श्रमदान कर श्रम की महत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। डीएम ने कार्यस्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाकर लोगों को स्थानीय स्तर पर आजीविका उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने तथा उनके कौशल विकास और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगार सृजन से जुड़े कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं और योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, श्रमिकों सहित अन्य अधिकारी, ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read