HomeJaunpurडीएम ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी लेते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में ईवीएम मशीन की वास्तविक स्थिति देखी गई है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read