HomeJaunpurबीएड प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिवांगी को पूर्व विधायक...

बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिवांगी को पूर्व विधायक लाल बहादुर एवं सपा नेता राहुल ने किया सम्मानित

बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिवांगी को पूर्व विधायक लाल बहादुर एवं सपा नेता राहुल ने किया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के पिंडरा समैसा गांव निवासी शिवांगी यादव ने बीएड प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करके परिवार सहित जिले का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव और सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने उन्हें बुकें और शाल देकर सम्मानित किया।
वहीं पूर्व विधायक ने शिवांगी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। साथ ही शिवांगी को भविष्य में भी इसी तरह की मेहनत और सफलता की कामना किया।
सपा नेता श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए यह बहुत गौरव की बात है। पूरा क्षेत्र शिवांगी की इस सफलता से बहुत प्रसन्न है और हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में वह एक बड़ा मुकाम हासिल करेगी।
वहीं शिवांगी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और मित्रों को दिया। साथ ही कहा कि उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और जिले का नाम रोशन हुआ है और वे आगे भी इसी तरह की मेहनत और सफलता की दिशा में काम करेंगी।
इस अवसर पर फौजी अनिल प्रधान, नरेन्द्र प्रधान, आदर्श यादव, रोहित यादव, नीरज कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिवांगी को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read