आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने किया आत्महत्या

आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने किया आत्महत्या

कमरे में थी पत्नी की लाश तो बाहर अर्धनग्न पड़ा था पति का शव
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ में आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार की सुबह टीनशेड मकान के कमरे में पत्नी व बाहर अर्धनग्न हालत में पति का शव मिला। दोनों का शव अलग-अलग मिलने के चलते सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के सिंदुरिया निवासी 30 वर्षीय विवेकानंद दुबे अपनी 25 वर्षीय पत्नी संग जंगल धूसड़ के भट्ठा कालोनी में संजय निषाद के टीनशेड में रहते थे। संजय ने बताया कि 25 नवंबर 2022 को पति-पत्नी के रूप में दोनो ने किराये पर कमरा लिया था। उन्होंने किराये की रकम 15 सौ रुपये नगद व आधार कार्ड एक सप्ताह बाद देने की बात कही थी, जो अभी मिला नहीं था। विवेकानंद ऑटो चलाता था।

शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति को ऑटो बुक करकर कही जाना था। वह विवेकानंद के घर जाकर आवाज लगाने लगे। कोई रिस्पांस नही मिलने पर पड़ोसियों को बताया. अंत मे पड़ोस की एक महिला इसके घर जाकर पत्नी को आवाज लगाई। कोई आवाज न होने पर कमरे के जाकर बिस्तर पर पड़ी महिला को हिलाया तो पता चला कि वह मर चुकी है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से श्रम कार्ड व आधार कार्ड मिला है जिसमें दोनों की पहचान हुई। पुलिस को कमरे से दो मोबाइल, सल्फास का खाली पैकेट व एक डायरी मिला है। डायरी में पारिवारिक विवाद की बात लिखा है। दोनों के हाथ पर आनंद व माधुरी लिखा हुआ था। मृतक ऑटो चलाकर जीविका चलाता था।

बताया जा रहा है कि एक बहन भी उनके साथ रहती थी और डिप्लोमा करती थी जो तीन-चार दिन पहले से नहीं दिख रही है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके घरवाले उन्हें मानते नही थे। साथ ही आर्थिक तंगी थी इसलिए दोनो जहर खाकर सुसाइड कर रहे है। इस सम्बंध में पिपराइच एसओ सूरज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी की लाश मिली है। सुसाइड नोट व सल्फास का पैकेट मिला है, मामले की जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent