HomeTrendingडिगरी ओरा घाट बना मौत का घाट

डिगरी ओरा घाट बना मौत का घाट

  • डिगरी ओरा घाट बना मौत का घाट

  • गहरी खुदाई के चलते पहले भी दो मासूमों की डूबने से जा चुकी है जान

  • फिर भी नहीं चेता खनिज विभाग, नदी में पोकलैंड से हो रही बेखौफ खुदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
पहाड़ी, चित्रकूट। प्रभु श्री रामचन्द्र जी की तपोस्थली धर्मनगरी चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र का डिगरी ओरा घाट अब बालू घाट नहीं, बल्कि मौत का घाट बनता जा रहा है। बालू खनन कारोबारियों ने मानकों को ताक पर रखकर नदी में इतनी गहरी खुदाई कर दी है कि पहले भी यहां दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन के बाद बने गहरे गड्ढे में ही वो मासूम समा गया लेकिन इसके बाद भी न तो खनन रुका, न ही किसी पर कार्रवाई हुई। अब फिर वही तस्वीर सामने आई है फोटो में साफ दिख रहा है कि नदी की जलधारा के बीच में पीली पोकलैंड मशीन खड़ी होकर बेखौफ बालू निकाल रही है।

डिगरी घाट में पहले भी मासूम की मौत के बाद भी नहीं भरे गये गड्ढे
ग्रामीणों का कहना है “जब बच्चा डूबा था, तब भी सबने कहा था कि गहरी खुदाई की वजह से हादसा हुआ। खनन माफियाओं ने गड्ढे भरे नहीं, बल्कि और गहरे कर दिए। आज भी घाट पर 15-20 फीट गहरे गड्ढे हैं। कोई बच्चा, कोई जानवर, कोई भी गिरे तो बच नहीं सकता।” ग्रामीणों का आरोप है कि अगर खनन नियमों के अनुसार सिर्फ 3 फीट तक ही खुदाई होती तो ये हादसा कभी नहीं होता। लेकिन यहां तो नदी का सीना छलनी करके 20-20 फीट तक खोद दिया गया है।

अगर हम नियमों की बात करें तो…
नदी की जलधारा में मशीन उतारकर खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। 3 मीटर से ज्यादा गहरी खुदाई नहीं हो सकती। खनन के बाद गड्ढों को भरना अनिवार्य है। डिगरी ओरा घाट में तीनों नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। खनिज विभाग पर गंभीर आरोप ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि खनिज विभाग सब जानकर भी अनजान बना हुआ है। शिकायत करने पर कहा जाता है सब परमिशन में है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जिले के खनिज विभाग द्वारा तेजतर्रार जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को लगातार गुमराह किया जा रहा है। कागजों में सब ओके दिखा दिया जाता है लेकिन मौके पर नदी में मौत के गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

एक सवाल जो सब पूछ रहे हैं
जब एक मासूम की जान जा चुकी है तो फिर उसी घाट पर फिर से गहरी खुदाई की इजाजत कैसे? अगर फिर कोई बच्चा डूबा तो जिम्मेदार कौन होगा, खनन कारोबारी या खनिज विभाग?

डीएम साहब तक सही रिपोर्ट क्यों नहीं पहुंच रही?
पर्यावरण भी तबाह, खेती भी खतरे में इतनी गहरी खुदाई से नदी का बहाव बदल रहा है, घाट कट रहे हैं, किसानों की जमीन नदी में समा रही है। आने वाले समय में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों की मांग- अभी नहीं तो कभी नहीं
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग जी से मांग किया कि डिगरी ओरा घाट पर तत्काल खनन बंद कराया जाय। मासूम की मौत की दोबारा जांच हो, गहरी खुदाई को हादसे का कारण माना जाए जीपीएस फोटो को सबूत मानकर खनन पट्टा निरस्त किया जाय। दोषी कारोबारियों और लापरवाह अधिकारियों पर हत्या जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो।

अब सबकी नजर डीएम साहब पर
चित्रकूट के लोग कहते हैं कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग जी ईमानदार हैं। उन्हें अगर मौके की सच्ची तस्वीर दिख जाए तो वो एक दिन में इस मौत के खेल को बंद करा देंगे। अब देखना है कि इस खुलासे के बाद प्रशासन जागता है या फिर किसी और मासूम की जान जाने का इंतजार किया जाएगा?

 

 

 

 

Must Read