डीआईजी व एसएसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन
मुकेश तिवारी
झांसी। राष्ट्र एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित शहीद पुलिसकर्मियों की याद में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन झाँसी स्थित शहीद स्मारक पर डीआईजी रेन्ज झाँसी जोगेन्द्र कुमार एवं एसएसपी राजेश एस द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक झाँसी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















