दो दिवसीय चिंतन शिविर के लिए लखनऊ प्रस्थान

दो दिवसीय चिंतन शिविर के लिए लखनऊ प्रस्थान

आरके धनगर
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत लखनऊ में होने जा रहे दो दिवसीय 04 व 05 अगस्त के लिए लखनऊ प्रस्थान कर चुके है। लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे की पुल नंबर 135 बरौली बलदेव मथुरा पर रुक कर पदाधिकारियों से मुलाकात की जहां पदाधिकारियों ने किसान एवं के किसानी से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की। जाते समय किसान एवं किसानों से जुड़े कई बिंदुओं पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत में बताया कि जिस जनपद में किसानों का संघर्ष व धरना प्रदर्शन आंदोलन नहीं उस जनपद में किसानों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि जैसे जैसे मौसम ठंडा होता चले वैसे ही वैसे किसान को अपना आंदोलन गर्म करते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह, परिहार मंडल प्रमुख महासचिव जगदीश परिहार, आगरा प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रपाल काका आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला