घुंघचाई-दियोरिया कला सड़क पर गहरे गड्ढे, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। घुंघचाई से दियोरिया कलां जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के कुछ ही महीनों में इसकी गिट्टियां उखड़ गईं। उन्होंने सड़क की जांच और मरम्मत कराने की मांग किया है। लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया था। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण के दौरान ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। ग्रामीणों ने निर्माण के समय भी विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर तत्कालीन एडीएम रितू पूनिया मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और ठेकेदार को मानक के अनुसार सड़क बनाने के निर्देश दिए थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्देशों के बाद भी ठेकेदार ने मनमानी जारी रखी। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक गड्डों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को, खासकर रात में इन गड्डों से खतरा रहता है। से खतरा रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने, दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। वह आधे-पौने घंटे बाद तक थाने में बैठी रही, उसके पति वापस नहीं आये।
रात 1.30 बजे तक उसे थाने में बैठाए रखा गया, फिर कोतवाल साहब आए और स्टाफ से बोले कि इन्हें छोड़कर आओ और महिला के साथ बदसलूकी और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। फोन भी नहीं देने दिया। बाद में एक महिला कांस्टेबल ने गाड़ी से रात 3 बजे उसे पूरनपुर में छोड़ दिया। महिला ने कोतवाल के कृत्यों के लिए दंडित किए जाने और यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उक्त कोतवाली थाना सहरामऊ उत्तरी को जिम्मेदार ठहराते हुए एसपी से कोतवाल के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई कर थाने से हटाने की मांग किया है।











