पुराने सूखे कुएं से मिला युवक का शव

पुराने सूखे कुएं से मिला युवक का शव

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के हौसी गांव में एक पुराने कुएं में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाल कर देखा गया तो शव युवक का था और पूरी तरह गल चुका था, जिससे युवक का चेहरा समझ में नहीं आ रहा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव लगभग एक महीने पहले का है, मृतक युवक ने काले रंग की जींस और सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात युवक की शिनाख्त में जुट गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला