Homeजालौनकुएं में मिला सप्ताहभर से गायब युवक का शव

कुएं में मिला सप्ताहभर से गायब युवक का शव

कुएं में मिला सप्ताहभर से गायब युवक का शव

रंजीत सिंह
जालौन। एक सप्ताह से गायब युवक का शव रविवार को घर के पास स्थित कुंआ में मिला है। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुंआ से निकाला गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी मिथुन चौधरी (22 वर्ष) पुत्र अरविंद कुमार उर्फ आल्हा ने आठ दिन पूर्व अपनी मां कमला देवी से पैसा मांगे थे। पैसा मांगने को लेकर मां बेटा में झगड़ा हो गया था।

इसके बाद से युवक गायब था। पिता की मृत्यु हो गई है। युवक का छोटा भाई अर्जुन व मां कमला देवी उसकी तलाश करती रही किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। एक सप्ताह से बड़ा बेटा गायब था। इसके बाद भी परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी तथा स्वयं उसकी तलाश करते रहे। युवक के घर से थोड़ी दूरी पर जगदीश रजक के मकान के पास स्थित कुंआ से बदबू आ रही थी। जब ग्रामीण राजेंद्र ने कुंआ में झांककर देखा तो एक शव दिखा।

कुंआ में शव होने की जानकारी उसने ग्रामीणों को दी तथा पुलिस को दी। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुंआ से निकाला गया जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी। बड़े बेटे की मौत को लेकर मां कमला देवी सदमे में हैं तथा भाई को खोकर छोटा भाई गमगीन है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read