HomeJaunpurपेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के इंद्रपुर छीड़ी के अंतर्गत 21 वर्षीय अजीत पाल नामक युवक की पेड़ पर लटकी लाश मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सुबह के वक्त जब लोग शौच करने के लिए निकले तो देखा कि पेड़ पर लटका एक युवक का शव पड़ा है।

खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग मौजूद हो गए जिसमें पहचान अजीत पाल के रूप में हुई। शादियाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि 20 वर्षीय युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। यह लड़का तैयारी कर रहा था। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। मौके पर पहुंची शादियाबाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read