ब्रज रज उत्सव में अभिनव व अद्भुत होगी महाभारत की प्रस्तुति

ब्रज रज उत्सव में अभिनव व अद्भुत होगी महाभारत की प्रस्तुति

आरके धनगर
मथुरा। महाभारत द ईपिक टेल के नाम से यह नाटक प्रसिद्ध महाभारत सीरियल में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले सिने कलाकार पुनीत इस्सर की प्रस्तुति है। पुनीत इस्सर ने इस नाटक में दुर्योधन की भूमिका तो निभाई ही है, इस नाटक को लिखा और निर्देशित भी किया है। इस नाटक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे काव्य शैली में लिखा गया है। हर डायलॉग को एक कविता के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो यह दर्शाता है कि महाभारत के दुर्योधन और कर्ण आधारित इस भाग को तैयार करने में पुनीत इस्सर और उनकी टीम ने कितनी मेहनत की है।

ब्रज रज उत्सव में अभिनव व अद्भुत होगी महाभारत की प्रस्तुति

अब यही महाभारत नाटक वृंदावन में 10 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले ब्रज रज उत्सव में प्रस्तुत किया जाएगा। यह नाटक 15 नवंबर को शाम 6 बजे प्रस्तुत किया जाएगा। पुनीत इस्सर ने मथुरा सांसद हेमामालिनी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को इस नाटक के वृंदावन में मंचन का श्रेय दिया है। साथ ही उन्होंने आम जनमानस से बड़ी से बड़ी संख्या में ब्रज रज उत्सव में आकर इस महाभारत नाटक का लुत्फ उठाने का आग्रह किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent