Homeजालौनआधार कार्ड बनवाने एवं त्रुटि ठीक कराने के लिये डाकघर में उमड़...

आधार कार्ड बनवाने एवं त्रुटि ठीक कराने के लिये डाकघर में उमड़ रही भीड़

आधार कार्ड बनवाने एवं त्रुटि ठीक कराने के लिये डाकघर में उमड़ रही भीड़

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी (जालौन)। पूर्ति विभाग द्वारा चल रहे राशन कार्डधारकों के ई-केवाईसी सत्यापन कार्यों की वजह से आधार कार्ड को बनवाने तथा त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए डाकघर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शासन की नीतियों के तहत पूर्ति विभाग द्वारा अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में दर्ज यूनिटों के ई केवाईसी के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है। इसका मकसद यह है कि मृत हो चुके या जो लोगों बाहर रह रहे हैं तथा जिनके दो जगह नाम चढ़े हुए हैं। उनके नाम से राशन कार्ड के माध्यम सरकारी खाद्यान्न को बंद किया जा सके। कालपी तहसील के 68 हजार राशन कार्डधारकों के ई केवाईसी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार तथा वरिष्ठ लिपिक सुवेंदु तिवारी ने बताया कि 45 प्रतिशत से अधिक सत्यापन का कार्य हो चुका है। जिनके ई केवाईसी के सत्यापन नहीं हो सका है, उनको सरकारी खाद्यान्न मिलना बंद हो जाएगा। शासनादेश आने के बाद राशन कार्ड धारकों में हड़कंप मच गया। वहीं कई कार्डधारकों के आधार कार्ड नहीं बने हुए थे एवं कई कार्डधारकों के आधार कार्ड में त्रुटियां थीं। ऐसे कार्डधारक अपना आधार कार्ड बनवाने व त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए डाकघर में स्थापित आधार पंजीकरण केंद्र में महिलाओं, बच्चों तथा लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अत्यधिक भीड़ होने के कारण मात्र 40-50 लोगों के ही आधार कार्ड बन पा रहे हैं। वहीं कई लोग खाली हाथ वापस घर लौट रहे हैं। वहीं अत्याधिक भीड़ होने के कारण डाकघर का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read