मैत्री बुद्ध विहार में बुद्ध कथा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब

मैत्री बुद्ध विहार में बुद्ध कथा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब

रंजीत सिंह
उरई, जालौन। 22 जनवरी को तीन दिवसीय बुद्ध धर्म देशना मैत्री बुद्ध बिहार बघौरा उरई में सोमवार को बुद्ध कथा सुनने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग जुटे एवं बौद्ध कथा के अंतिम दिन भोजन दान का आयोजन भी हुआ।
भदंत शील प्रकाश ने कहा कि तथागत बुद्ध ने आजीवन सम्यक दर्शन सम्यक ज्ञान पर जोर दिया बुद्ध का कहते थे कि हम न्यायवादी मानव बनकर ही संसार को प्रगतिवाद की तरफ ले जा सकते हैं। हम दूसरों के प्रति जो धारणा रखते हैं वह दूसरा भी हमारे प्रति रख सकता है, इसलिए धारणा व्यक्त करते समय हमें आत्म चिंतन कर बोलना चाहिए। हमें सदा सबके मंगल की बात करनी चाहिए व्यविचार नहीं करना चाहिए, जीव मात्र की चिंता करना ही मानव जीवन की सार्थकता है। बौद्ध आचार्य अरविन्द बौद्ध, निशा बौद्ध, माया देवी संगीतमय बौद्ध कथा में बुद्ध स्तुति गीत से लोगो को उत्साहित किया। राम बिहारी बौद्धाचार्य व भतें ज्ञान ज्योति ने बौद्ध दर्शन पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में बौद्ध पद्धति से बुद्ध को साक्षी मानकर नव दम्पति ने लड़का पक्ष रवि पुत्र शिवलाल ग्राम हिम्मतपुर लड़की पक्ष आकांशा पुत्री पप्पू ग्राम बिचौली जालौन का विवाह संपन्न हुआ।
बौद्ध महासभा व अम्बेडकर महासभा के पदाधिकारियों समेत लोगों ने सभी भंते जनों को दानकर आर्शीवाद प्राप्त किया। बौद्ध कथा के अन्तिम दिन भोजनदान भी हुआ। कार्यक्रम ने भदंत यशकश्यप कुशीनगर, भदंत प्रज्ञाशरण गोपालपुरा, भदंत सरूपानंद झाँसी, भदंत धम्मशील पारीक्षा, भदंत पटसेन भिंड, भदंत शिखानंद दतिया, भदंत सरूपानंद, रामाधीन बाबू जी, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, भगवती शरण पांचाल, रामऔतार गौतम, सुधाकर राव गौतम, महेश शिरोमणि, शैलेन्द्र शिरोमणि,रामऔतार बीजापुर, कुलदीप, मोती लाल (पप्पू), वीरेंद्र सिंह, रामबिहारी शेखर, पंकज सहाय, महेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रपाल भास्कर, एडवोकेट शैलेन्द्र भगौरा, अरविन्द खाबरी, कुंती भास्कर, रिचा गौतम, आरती गोयल, कृष्ण कुमारी, वर्षा भास्कर, ज्योति भास्कर, बबली गौतम प्रधान, निर्मला देवी, नीतू देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent