सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
सेक्स स्कैंडल में फंसा इस टीम का क्रिकेटर, पहले भी फंस चुके है ये बड़े दिग्गज क्रिकेटर | #TejasToday
श्रीलंका। सेक्स स्कैंडल की खबरों ने क्रिकेट जगत को एक बार फिर शर्मसार किया है, लेकिन इस खेल के इतिहास में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसमें नामी गिरामी क्रिकेटर्स और अंपायर का नाम सामने आया है, आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेट दिग्गजों के बारे में शेन वॉर्न को अकसर सेक्स स्कैंडल का किंग करार दिया जाता है।
उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने ब्रिटिश नर्स डोना राइट को अपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे थे, इसके अलावा साल 2006 काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स टीम के खिलाफ मैच से पहले 2 मॉ़डल्स के साथ वॉर्न की तस्वीरें लीक हुईं थी। इस घटना की चर्चाएं आज भी होती हैं, अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में शाहिद अफरीदी बड़े विवाद में फंस गए थे।
गर्भवती महिला को दिया गलत इंजेक्शन, दोनों की मौत | #TejasToday
कराची के होटल रूम में वो अपने टीम के साथी खिलाड़ियो उतीक-उज-जमान और हसन रजा के साथ लड़कियों के बीच पकड़े गए थे, इन क्रिकेटर्स ने दावा किया था कि लड़किया ऑटोग्राफ के लिए उनके पास आईं थीं, लेकिन पीसीबी ने इन तीनों खिलाड़ियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में खेलने पर बैन लगा दिया था।
केविन पीटरसन न सिर्फ चौके छक्के लगाने के लिए मशहूर हुए हैं, बल्कि उनके सेक्स स्कैंडल को लेकर भी चर्चाएं खूब हुई हैं, वो काफी कम वक्त के लिए साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो के साथ रिलेशन में रहे, निम्मो ने आरोप लगाया था कि पीटरसन ने एक महीने तक चला अफेयर महज एक एसएमएस से तोड़ दिया। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि इंग्लैंड के क्रिकेट को दिनभर सेक्स की भूख रहती थी और हमेशा इसके लिए दबाव बनाते थे।
क्रिस गेल की रंगीन लाइफस्टाइल से हर कोई वाकिफ है, ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर इस कैरेबियाई खिलाड़ी का नाम साल 2012 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चर्चा में आया था, वो 3 ब्रिटिश महिलाओं के साथ होटल रूम में नजर आए थे, हालांकि पुलिस के दखल के बाद मामले को रफादफा कर दिया गया।
मुंबई की मॉडल लीना कपूर ने दावा किया था कि उनका पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ के साथ जिस्मानी रिश्ते हैं। मॉडल ने पुलिस के पास शिकायत की और आरोप लगाया कि अंपायर ने शादी का वादा करते हुए 6 महीने तक उनका यौन शोषण किया। लीना ने रऊफ के साथ होटल रूम में खींची गई तस्वीर को सार्वजनिक कर दिया था, रऊफ को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा उन्हें आईपीएल की अंपायरिंग से बाहर कर दिया गया था।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








