Homeबदायूंकार्य में तेजी लाकर काश्तकारों को दिया जाय भूमि का मुआवजा: डीएम

कार्य में तेजी लाकर काश्तकारों को दिया जाय भूमि का मुआवजा: डीएम

कार्य में तेजी लाकर काश्तकारों को दिया जाय भूमि का मुआवजा: डीएम

अंकित सक्सेना
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद बदायूं में भी 92 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह बिसौली, बिल्सी, सदर, एवं दातागंज सहित चार तहसीलों से गुजर रहा है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों की समीक्षा बैठक की।

गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को दो कार्यदायी संस्थाएं आईआरवी और एचजी इन्फ्रा पूरा करेंगी। यह 85 गांवों से होकर गुजरेगा जिसमें भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिन काश्तकारों को भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है, कार्य में तेजी लाकर मुआवजा दिया जाए। गंगा एक्सप्रेस वे के मार्ग में जो सरकारी एवं प्राईवेट सम्पत्तियाँ आ रही है, उनको तत्काल हटवाएं तथा जो विद्युत लाइने कार्य में अवरोध पैदा कर रही हैं, उनको भी 20 फरवरी तक हटवाना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read