संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ
963180
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा रफीक फारुकी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरु किया गया। डा फारुकी ने बताया कि माह भर चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण हेतु अभियान शुरु कर दिया गया है। नगर पालिका समेत विभिन्न विभागों के सहयोग से पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई एंटी लार्वा छिड़काव झाड़ियों की सफाई जल जमाव निस्तारण नालियों नालों की सफाई एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जायेगा।
इस बाबत आज से 30 अप्रैल तक साफ सफाई फागिंग अभियान चलेगा। तदुपरांत 10 अप्रैल से आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर भ्रमण कर संचारी रोग से पीड़ित व्यक्तियों को चिंहित कर उन्हें जल जनित मच्छर जनित एवं गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से जागरुक करेंगी। वहीं जल जमाव से बचाव हेतु जागरूकता, मच्छरों से बचाव हेतु सफाई व मच्छरदानी के इस्तेमाल हेतु प्रेरित किया जायेगा। साथ ही डेंगू मलेरिया फाइलेरिया क्षय रोग कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिंहित कर जांच एवं उपचार हेतु सूचिबद्ध करेंगी।
चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों को सफाई हेतु आह्वान किया। वहीं नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा कि एक माह तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डा आरबी यादव, डा जमालुद्दीन, डा आरके वर्मा, डा संजीव यादव, डा आनंद कुमार, चीफ फार्मासिस्ट जेपी पांडेय समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।