विकास के नाम पर कमीशनबाजी, जनता ग्रामसभाओं में खोज रही विकास
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। विकास खण्ड ऐलिया की ग्रामसभाओं की अजीबोगरीब दुर्दशा है। खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह द्वारा हर विकास कार्य में कमीशनबाजी खेाजी जा रही है। जिस कार्य में कमीशन का लिफाफा नही आता है तो वह कार्य रूक जाता है तो वहीं ऐलिया ब्लाक की ग्रामसभाओं के लोग अपनी ग्रामसभा में विकास खोज रहे हैं। वह यह पता लगा रहे हैं कि हमारी ग्रामसभा में कितना विकास हुआ हैं। स्थित गम्भीर है प्रधान से लेकर अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी सभी जिम्मेदारों की नजरे कमीशन पर गड़ी हैं। ऐसे में अगर जनता विकास चाह रही है तो कैसे जो पायेगा। जब अधिकांश जिम्मेदार कमीशन और धांधली चाह रहे हैं तो खेल इसी तरह का जारी रहेगा और जनता विकास को खोजा ही करेंगे। विकास केवल कागजों पर होगा हकीकत में विकास की बदौलत विकास दिखाई ही नहीं देगा। क्या एक म्यान में दो तलवारें तो नही रह सकती है। जब एक विकास ऐलिया में तैनात है तो भला ग्रामसभाओं का दूसरा विकास कैसे पनप सकता है। इस समय ऐलिया ब्लाक में मनरेगा और पन्नी वाली गौशालाओं का घोटाला जबरदस्त तरीके से चर्चाओं में है। हर ग्रामसभा से एक ही अवाज आ रही है पन्नी वाली गौशाला बनी थी लेकिन बरसात और आंधी में उड़ गयी। क्या विकास इतना कमजोर था कि आंधी में उड़ गया। आखिर विकास गौशालाओं के निर्माण में मजबूती पर बल क्यों नहीं दिया गया? कहीं गौशालाओं के नाम पर खेल तो नही खेला गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।