Homeबदायूंकमिश्नर, डीआईजी व डीएम ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण करके कांवरियों पर...

कमिश्नर, डीआईजी व डीएम ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण करके कांवरियों पर की पुष्पवर्षा

कमिश्नर, डीआईजी व डीएम ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण करके कांवरियों पर की पुष्पवर्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। कमिश्नर बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल, डीआईजी पुलिस अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बरेली-बदायूं कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना बिनावर में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व उन्हें केला, सॉफ्ट ड्रिंक आदि खाद्य सामग्री भी वितरित किया।
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास के कावड़ यात्रा को एक पर्व की तरह उत्साह के साथ मनाया जाए। कॉवडियों का मार्ग सुगम बनाएं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। कावड़ यात्रा को घटना रहित व सिंगल यूस प्लास्टिक मुक्त मनाया जाए। कावड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सजगता व गंभीरता से कार्य करने तथा कांवड़ियों से मधुर व्यवहार करने के लिए कहा।
कमिश्नर ने निर्देशित किया कि विभिन्न शिविरों में दी जा रही खाद्य सामग्री का समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी से जांच करवाई जाए। संचालित अस्पतालों में एंटी वेनम व एंटी रेबीज के इंजेक्शन हो, यह सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अस्पताल पर्याप्त दवाओं व चिकित्सकों के साथ संचालित हो। उन्होंने आगामी विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा तथा मुख्य स्नान दिनों पर क्राउड मैनेजमेंट पर भी कार्य करने के लिए कहा।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी ने पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद होकर कार्य करने के लिए कहा। सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कछला घाट पर कावड़ियों की सुगमता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है जिसका उन्होंने समय-समय पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया है। कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण व घटना रहित ढंग से मनाया जाएगा। कछला घाट पर व शहर के विभिन्न स्थानों पर वॉच टावर लगाकर निगरानी करवाई जा रही है। कछला घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। सफाई, प्रकाश, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न तैयारी की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read