HomeChitrakootकमिश्नर व डीआईजी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया निरीक्षण

कमिश्नर व डीआईजी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया निरीक्षण

कमिश्नर व डीआईजी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक संपन्न कराए जाने को लेकर रविवार को चित्रकूट इण्टर कॉलिज कर्वी में पहुंचकर 236- चित्रकूट एवं 237- मानिकपुर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से पोलिंग पार्टी के रवानगी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पोलिंग पार्टियों के रवानगी का निरीक्षण भी किया। पोलिंग बूथ पर व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक लगातार भ्रमण करते हुए मतदान कार्मिकों को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर पंकज वर्मा, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read