कलेक्ट्रेट पहुंचा बालिकाओं का सरस्वती यात्रा दल, डीएम से की मुलाकात
963112
जब मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकती हैं। प्रशिक्षु IAS मनीषा ने बालिकाओं को दिया हौसले का मंत्र प्रशिक्षु IAS मनीषा ने जब कहा कि मैं एक छोटे से गाँव से हूं जहाँ सपने देखना भी हिम्मत थी लेकिन मैंने ठान लिया था तो छात्राओं की आंखें नम हो गईं। मध्य प्रदेश की पहली ट्राइबल महिला IAS अधिकारी मनीषा ने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल से पढ़कर सीमित साधनों में UPSC पास करना आसान नहीं था, पर मुमकिन था। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सरस्वती यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।





