HomeTrendingघर में जा घुसा गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक

घर में जा घुसा गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक

  • घर में जा घुसा गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के माधौगंज से कन्नौज जाने वाले मार्ग पर तपनौर चौराहे के पास कन्नौज की तरफ से बजरी से भरे हुए ओवर लोड ट्रक ने चौराहे पर अनियंत्रित होकर सरकारी वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट सहित स्थानीय प्रकाश पाल के घर में जा घुसा और पलट गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि आस—पास के घरों में रह रहे लोग उसकी धमक से सहम गये साथ ही चौराहा से मेहंदीपुर व मल्लावां जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। घटना के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस बल मौजूद है। ट्रक को मार्ग से हटाने की कवायद चल रही है, ताकि मार्ग सुचारू रूप से पूर्व की तरह चल सके। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि चौराहे पर ब्रेकर न होने के कारण अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

 

 

 

 

Must Read