सीएम ने दिया गोरखपुर को 80 करोड़ रुपए के तोहफे

सीएम ने दिया गोरखपुर को 80 करोड़ रुपए के तोहफे

गोरखपुर(पीएमए)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को 80 करोड़ से अधिक लागत की 133 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 39.53 करोड़ के 48 कार्यों का शिलान्यास और 40.71 करोड़ की लागत से हुए 75 कार्यों का लोकार्पण किए। ज्यादातर परियोजनाएं नगर निगम की हैं, जो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं।
कुछ कार्य पिपराइच, पिपरौली, बांसगांव और खजनी विधानसभा क्षेत्र से भी जुड़े हैं। लोकार्पण, शिलान्यास का यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 11 बजे से रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र से स्थित योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री, जनसभा को भी संबोधित किए।

पुलिस से मुठभेड़ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

वहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री, सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वह नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के उनके साथ वहीं पर भोजन करेन की भी सूचना है।
मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखे उनमें ज्यादातर सड़क निर्माण, मरम्मत और नलकूप से जुड़ी हैं। इनमें पिपराइच विधानसभा की एक और शहर की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी 47 परियोजनाएं हैं। ज्यादातर कार्य नगर निगम द्वारा कराए जानें हैं।

साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत बिगड़ी

इसी तरह निज परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनमें भी नगर क्षेत्र की परियोजनाएं अधिक हैं। 10 परियोजनाएं बांसगांव, चार खजनी और एक बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फरियोदियों की समस्याएं भी सुनीं।

 

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent