साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत बिगड़ी

साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत बिगड़ी

रोहतक (पीएमए)। साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह सुनारियां जेल से दिल्ली एम्स ले जाया गया। एम्स में राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। पिछले दिनों राम रहीम गुरुग्राम स्थित मेदांता में भी कई दिनों तक भर्ती रहे थे। बताया जा रहा है कि राम रहीम के पेट में लगातार दर्द है और उसकी पेन क्रिया में दिक्कत बताई जा रही है। शुरुआत में उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उसे दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया है।

किन्नर के छह लाख के गहने चुराकर भागे आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य की जांच के लिए पीजीआई के डाक्टरों ने उसे एम्स ले जाने की सलाह दी थी। पिछले दिनों भी कुछ टेस्ट करवाने के लिए पीजीआई के डाक्टरों ने एम्स के लिए कहा था, लेकिन कोरोना के चलते एम्स में जांच नहीं हो पाई और राम रहीम को गुरुग्राम स्थित एम्स ले जाया गया था। कई दिनों भर्ती के बाद बाबा राम रहीम वापस लौटे थे। सोमवार शाम को राम रहीम की तबीयत बिगड़ गई थी, जेल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद पीजीआई के डाक्टरों से इस बारे में संपर्क किया, डाक्टरों ने उन्हें एम्स ले जाने को कहा। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे डीएसपी के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को सुनारियां जेल से दिल्ली ले जाया गया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent