मोहकमगढ़ में किया गया वस्त्र व कम्बल वितरण
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। सेवाभावी संस्थान श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर परिषद् चित्रकूट के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहकमगढ़ में निवासरत 80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र, कम्बल, ऊनी स्वेटर एवं खाद्य सामग्री की किट प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में सतना के डीएम अनुराग वर्मा, उनकी धर्मपत्नी नेहा वर्मा, सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. बी.के. जैन, सदगुरु महिला समिति कि अध्यक्ष उषा जैन, एसडीएम पी.एस. त्रिपाठी, चित्रकूट एसडीओपी आशीष जैन, थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी सहित सदगुरु ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं मोहकमगढ़ के ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रणछोड़दास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदुपरांत ट्रस्ट द्वारा मोहकमगढ़ में जानकीकुंड चिकित्सालय द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर के कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया गया। डीएम अनुराग वर्मा ने सभी ग्राम वासियों को संबोधित किया इसके बाद जरुरतमंद परिवारों को कम्बल एवं किट का वितरण किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











