चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/कन्हैया लाल
मिर्जामुराद, वाराणसी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत मिर्जामुराद पुलिस ने मंगलवार को सूचना पर करधना छावनी पानी टंकी के पास से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त रोहित गौतम को गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने जनपद जौनपुर के थाना केराकत क्षेत्र से एक शादी समारोह के दौरान चोरी की थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० अजीत मिश्रा चौकी प्रभारी करधना, उ०नि० प्रेम कुमार, रि०का० गोविन्द शाह सम्मिलित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







