Homeमैनपुरीआबादी घोषित कराने के नाम पर दो लाख की ठगी

आबादी घोषित कराने के नाम पर दो लाख की ठगी

आबादी घोषित कराने के नाम पर दो लाख की ठगी

संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के थाना क्षेत्र किशनी के अंतर्गत निवासी गुलरियापुर आशीष पुत्र श्याम बाबू द्वारा आबादी घोषित कराने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी की गई है। क्षेत्र के नगला तारा निवासी संतोष कुमार का आरोप है कि ग्राम गुलरिया पुर निवासी आशीष पुत्र श्याम बाबू जो कि इस समय आवास विकास कॉलोनी मैनपुरी में निवास कर रहे हैं ने अपने साले अजय के साथ मिलकर प्रार्थी से दो लाख रुपए लगभग 5 माह पूर्व लिए थे कि तहसील में हमारी अच्छी जान पहचान है।

हम लोग 1 सप्ताह के अंदर आप की जमीन को आबादी में घोषित करा देंगे। संतोष कुमार ने उनसे लगभग 1 सप्ताह बाद पूछा कि आप मुझे आबादी घोषित वाले कागज दे दो, तो वह लोग टालमटोल करने लगे व मेरे बार-बार कहने पर उपरोक्त लोग मेरे घर में घुसकर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे और मुझसे कहा कि अगर तुमने मुझसे पैसा मांगा तो हम लोग तुम्हें जान से मार देंगे व आशीष द्वारा बताया गया कि मेरे ऊपर थाना किशनी में पूर्व में भी 302 का मुकदमा पंजीकृत हो चुका है मेरा जेल में आना जाना लगा रहता है अच्छाई इसी में है कि तुम पैसा भूल जाओ, नहीं तो हम तुम्हारे नाती का भी अपहरण करने से नहीं चूकेंगे।

पुलिस में भी लिख कर दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है आशीष का कहना है कि हम तुम्हें किसी भी झूठे केस में फंसा देंगे व हम तुम्हें झूठे बलात्कार के केस में फंसा देंगे। हमारी अच्छी जान पहचान है। संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि यह लोग मेरा किसी भी समय मर्डर करा सकते हैं तथा आशीष ब्याज का बहुत बड़ा कारोबारी है। यह भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी जमीन हड़प लेता है। यह पूर्ण रूप से हवाला के कारोबार में लिप्त रहता है। इसकी जांच कराई जाए तो सारा सच सामने आ जाएगा। यह कोई भी कार्य नहीं करता है फिर भी कई करोड़ का मालिक है। संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि पैसा मैंने अपने आवास पर दिए थे जो पैसा आज तक वापस नहीं किया गया है। पैसा मांगने पर यह मुझे जान से मारने की धमकी देता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read