चन्द्रा कॉम्प्लेक्स लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन
शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। शहर के झांसी रोड स्थित चंद्रा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ हुआ। यह लाइब्रेरी सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्रा दोहरे द्वारा स्थापित की गई है, जिनकी यह पहल समाज के सभी वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
लाइब्रेरी का उद्घाटन पूज्य भिक्षु शिखानंद द्वारा पारंपरिक बुद्ध पूजा, त्रिशरण, पंचशील और मंगल गाथा के साथ किया गया जिससे वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बन गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री चैन सुख भारती रहे, जिन्होंने इस प्रयास को बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। इस मौके पर भगवानदास दोहरे (पूर्व जिला उद्योग प्रबंधक), रामऔतार सिंह गौतम, महेंद्र सिंह, आरएन वर्मा, रामप्रकाश गौतम, महेश चंद्र शिरोमणि, राम सिंह बाबू, श्याम प्रकाश दोहरे, बीरेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए एकांत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आरामदायक चेयर और जेनरेटर की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस अवसर पर केके शिरोमणि, अमर सिंह, अवधेश कुमार गौतम, यशवंत सिंह, धर्मेन्द्र भारती, रामेश्वरदयाल पूर्व मैनेजर रमेश चंद्रा, अमर सिंह प्रवक्ता, मान सिंह, भूपेंद्र सिंह दोहरे, रामहेत सिंह, शालिनी बौद्ध आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









