Category: फ़तेहपुर

  • अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा अमावस्या पर ओम घाट में गंगा आरती का आयोजन हुआ जहां गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें। भाजपा के प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम ने कहा कि हम सबको मिलकर गंगा को अविरल, निर्मल बनाए रखना होगा। अंत में गायत्री परिवार के राजदीश यादव ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, लक्ष्मी सिंह, उषा अवस्थी, प्रतिभा यादव, मधु सिंह, आशा त्रिपाठी, नीलम, पुष्पा गुप्ता, सत्यवती, राजू, प्रांशु रस्तोगी, गोविंद कुमार, ओम गुप्ता, अनुज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बिना राज्य बने विकास सम्भव नहीं: प्रवीण

    बिना राज्य बने विकास सम्भव नहीं: प्रवीण

    बिना राज्य बने विकास सम्भव नहीं: प्रवीण

    एक राखी बुंदेलखण्ड के नाम अभियान के 14वें दिन खखरेरू में हुआ कार्यक्रम
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    खखरेरू/खागा (फतेहपुर)। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा चलाए जा रहे “एक राखी बुंदेलखंड के नाम– बुंदेलखंड राज्य का हो निर्माण” अभियान का 14वां दिन नगर पंचायत खखरेरू में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर के कंपोजिट विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राखियाँ भेजकर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग दोहराई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ‘बुंदेलखंडी’ ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “यह अभियान सिर्फ राखी भेजने का नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की बहनों की पुकार और बच्चों के भविष्य की मांग है। हर राखी एक संकल्प है— पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण का। अब यह आंदोलन जन-जन का बन चुका है।” समिति के नगर अध्यक्ष एवं सभासद कोमल मोदनवाल ने बताया कि “नगर के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा राखियाँ तैयार कर पीएम मोदी को भेजी जा रही हैं। समाज के सभी वर्गों में इस अभियान को लेकर गहरा उत्साह है।” अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर संकल्प लिया। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क एवं जनजागरण जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भामाशाह की मनाई गई 478वीं जयन्ती

    भामाशाह की मनाई गई 478वीं जयन्ती

    भामाशाह की मनाई गई 478वीं जयन्ती

    अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह का 478वां जन्म दिवस मनाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा कृष्णा लाज में आयोजित विचार गोष्ठी में राष्ट्रभक्त दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 478वां जन्म दिवस पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महापुरूष का जन्म दिवस मना रहे हैं जिन्होंने अपनी सात पीढियो का संचित धन राष्ट्र रक्षा हेतु राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों वीरवर महाराणा प्रताप को सविनय पूर्वक समर्पित कर दी थी जो समाज के लिये अनुकरणीय है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि 28 जून 1547 को मेवाड राजस्थान में जन्मे दानवीर शिरोमणि भामाशाह महाराणा प्रताप के अच्छे मित्र व सलाहकार थे। जब महाराणा प्रताप को युद्ध में धन की आवश्यकता होती थी तब भामाशाह जी अपने कोष से आर्थिक मदद करते थे जिससे वह अपनी सेना का संचालन करते थे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित युवा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि भामशाह जी के दानवीरता के चर्चें आसपास के क्षेत्रों में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता था। हल्दी घाटी के युद्ध में पराजित महाराणा प्रताप के लिये उन्होंने अपनी निजी संपति से इतना अधिक दान दिया था जिससे 20 हजार सैनिकों का 12 वर्षों तक निर्वहन हो सकता था। भामाशाह जी से प्राप्त धनराशि से महाराणा प्रताप में नया उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासकों को पराजित कर पुनः मेवाड राज्य प्राप्त किया। परिषद के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के जन्म दिवस मनाकर महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर नव पीढी को जागृत करने का प्रयास करते है जिससे आने वाली पीढी को अपने महापुरूषों के जीवन चरित्र का परिचय प्राप्त हो सके। बैठक में प्रमुख रूप से परिषद के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल, रामस्वरूप गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, विमल गुप्ता एडवोकेट, वेद गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, व्यापार मंडल के बृजेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, अनीत अग्रहरि एडवोकेट, गुड्डू मोदनवाल, रज्जन गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, अमित गुप्ता, सतीश साहू, गौरव शरण गुप्ता, राघवेंद्र, विनय गुप्ता फौजी, यश गुप्ता, हरि चौरसिया आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई का धर्म पथ अनुकरणीय: विज्ञानानन्द सरस्वती

    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई का धर्म पथ अनुकरणीय: विज्ञानानन्द सरस्वती

    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई का धर्म पथ अनुकरणीय: विज्ञानानन्द सरस्वती

    ओम घाट पर नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक समेत जनप्रतिनिधियों ने की गंगा आरती
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। भृगुधाम भिटौरा के ओम् घाट में भाजपा के नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा घाट सफाई व गंगा आरती का भब्य आयोजन पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मदिवस स्मृति अभियान के अन्तर्गत किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सन्त विज्ञानानंद सरस्वती उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एक कुशल व सफल शासक वही होता है जिसके कार्यों में धर्म साफ साफ परिलक्षित हो, मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर को देश के चारो शंकराचार्यों द्वारा उनके द्वारा देश के प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार कराने व न्यायप्रियता के लिए पुण्यश्लोक की उपाधि से विभूषित किया गया। वह सदैव लोकहित में समर्पित रहतीं थीं कार्यक्रम में उपस्थित निवर्तमान विधायक करण सिंह पटेल जी ने कहा कि जो धर्म की रक्षा के लिए आगे आता है धर्म उसकी सदैव सदैव सुखद रक्षा करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि देश में सहजता समरसता व न्यायप्रियता के साथ ही पराक्रम में कोई सामी नहीं था आज देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा आधार बनाकर राष्ट्रहित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि समाज में सबको समानता का कार्य अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा किया गया,नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि तीन सौ वर्ष पूर्व जिस तरह महिला सशक्तिकरण को लेकर समूह का गठन किया गया वह हमारे लिए हमेशा सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। गोष्ठी के उपरांत नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित उर्फ बड़े जी के साथ जनप्रतिनिधियों ने गंगा आरती की। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, अभियान संयोजक व जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल व सह संयोजक अर्चना त्रिपाठी, महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, डीएफओ रामानुज त्रिपाठी, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण, डीपीओ ज्ञान तिवारी, कार्यक्रम संयोजक नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेन्द्र शरण सिम्पल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह गौतम, बजरंग दल के वीरेंद्र पांडे, विजय शंकर मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी, सुधीर सिंह, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, किशनपुर से गुड्डन जायसवाल, पवन अग्रवाल, आदित्य अग्निहोत्री, गायत्री परिवार से गिरधारी लाल गुप्ता, रवीन्द्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण पटेल, वन्दना द्विवेदी, अंजू त्रिपाठी, सुनिधि तिवारी, स्वरूप राज सिंह जूली, गंगा समग्र के कुलदीप सिंह भदोरिया, धीरज सिंह राठौर, रीता सिंह तोमर, विनोद गौतम, अवनीश मौर्य, राजू पाल बिलंदा, पवन साहू, सुरेन्द्र पाठक, वीरेन्द्र साहू, रामू शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ओमघाट में होगी भव्य गंगा आरती

    पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ओमघाट में होगी भव्य गंगा आरती

    पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ओमघाट में होगी भव्य गंगा आरती

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृति में नमामि गंगे द्वारा ओमघाट में भव्य गंगा आरती के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सभी को जिम्मेदारियां देकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजक पुष्पराज पटेल ने सभी पदाधिकारियों को ओम घाट में भव्य गंगा आरती के आयोजन को लेकर सभी को जिम्मेदारियां दीं। बैठक में नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल ने बताया कि ओम घाट में 23 मई दिन शुक्रवार को समय 5:30 बजे गंगा आरती का आयोजन होना है। घाट की साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। उन्होंने गंगा आरती में सभी भक्तों को शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, मनोज मिश्रा, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण पटेल, अर्चना त्रिपाठी, सुनिधि तिवारी, रेखा सरोज, मनोज सोनी, सुरेंद्र पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कैबिनेट मंत्री जनपद के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

    कैबिनेट मंत्री जनपद के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

    कैबिनेट मंत्री जनपद के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश (एमएसएमई, खादी ग्रामोदय, रेशम उत्पादन कपड़ा मंत्रालय) राकेश सचान अपने आवास कानपुर से चलकर रक्षपालपुर में भाजपा नेता राजेश सिंह जनसेवक के आवास पहुच कर उनकी माता की प्रतिमा में फूलमाला पहनाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कनपुरवा खखरेरू गाव में बनी सूर्योदय पेंट फैक्ट्री में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए ये अच्छी पहल है। लोगों को नजदीक रोजगार मिलेगा जिससे वो लोग अपने घर परिवार के साथ रहकर अपनी रोजी-रोटी के लिए पैसे कमाने के लिए बेहतर रहेगा बाहर कहीं जाना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, आकाश चंदेल, नम्रता सिंह, आदर्श सिंह, पुष्पराज सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। इं. आदर्श सिंह व इं. नम्रता सिंह ने बताया कि सूर्योदय पेंट कंपनी का पूरा सिस्टम इको फ्रैंडली है। ग्रीन हाउस थीम सिस्टम पर कंपनी काम कर रही है। पेंट कंपनी में गोबर के घोल को फिल्टर करके उससे पेंट बनाते है। उसके बाद जो वेस्ट मैटेरियल निकलता है। उसको बायो फर्टिलाइजर कहा जाता है। इसका यूज किसान अपने खेतो में कर सकते है। जो कि यूरिया और डीएपी के मुकाबले सस्ता व टिकाऊ है इससे मिट्टी की उर्वरकता बनी रहती है। वहीं धाता नगर पंचायत के सभासदों द्वारा भी स्वागत किया गया इस मौके पर अजीत सिंह चांसलर अपना दल एस, सत्येन्द्र पाण्डेय सहित सभी सभासदो द्वारा स्वागत किया गया। जनपद आगमन पर सोनू सिंह पटेल, विजयीपुर प्रधान छोट्टा पटेल, अन्नू कटियार, नन्दन मौर्य, अंकित बागी, नारायण सिंह द्वारा जो फूल मालाओं से दार स्वागत किया गया। इकौरा गेट में किशुनपुर चेयरमैन सुरेन्द्र सोनकर, लल्लन सिंह, मोनू सिंह द्वारा स्वागत किया गया। पनिहाबाबा गुरगौला मोड़ के पास गजेंद्र सिंह, रितु पटेल, दीनबन्धु सिंह, राहुल सिंह, मोनू सिंह, छोटू सिंह, परीक्षित सिंह, सिकंदर सिंह, द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं महेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, किसान नेता टिकैत गुट प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तेजराज सिंह, अजय प्रधान मनकापुर, विनीत द्विवेदी, कैप्टन राजेश द्विवेदी, जितेंद्र चौहान, रोहित सिंह विजयीपुर मंडल अध्यक्ष, सरौली प्रधान अतुल सिंह, विवेक सिंह ने स्वागत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

    diponegoro4d

  • पुलिस ने पत्रकार हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने पत्रकार हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने पत्रकार हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। एसओजी टीम प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी व मलवां थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र व हमराहियों की टीम के साथ मलवां थाना क्षेत्र के वाहिदापुर मजरे कैंची मोड़ के पास सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक कार जिंसमे मीडिया सेंटर लिखा हुआ था। सवार दो लोग तेज रफ्तार में आते दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो दोनों कार मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार सवारों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दिया। गलीमत रही कि इस दौरान कोई भी पुलिस कर्मी हताहत नहीं हुआ। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की गोली एक युवक के पैर में जा धंसी जो की घायल हो गया। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूंछतांछ के दौरान दोनों अभियुक्ततो ने अपने नाम अनुराग तिवारी व आलोक तिवारी उर्फ अक्कू पुत्र स्व० बंकिम चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम सरसई बड़ी खागा कोतवाली व हाल पता रामगंज पक्का तालाब स्वीकार है। जिनके पास से पुलिस टीम ने एक मीडिया सेंटर की नेम प्लेट लगी हुई कार एक देशी तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस एक अदद चाकू व 4200 रुपये की नगदी भी बरामद किया है। अभियुक्तों ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास स्थित एक यार्ड में बीती 31 की रात को प्रॉपर्टी विवाद के चलते टीवी पत्रकार दिलीप सैनी की चाकू से गोदकर हत्या कर देने व उनके एक दोस्त शाहिद को बीच बचाव के दौरान मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने की बात स्वीकारी है। जिन्होंने पूंछतांछ के दौरान इनके द्वारा अंजाम दिए गए टीवी पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकांड की पटकथा रचने में शामिल कुछ अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। जिनमे कुछ सत्ताधारी चर्चित भू माफियाओ व अन्य लोगो के नाम भी शामिल हैं। जिनकी भूमिका की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। तबियत में सुधार होने के बाद पुलिस ने दोनों को सुसंगत धाराओ में न्यायालय पेशी के बाद न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए दोनों हत्याभियुक्त सगे भाई थे। जो कि शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर हैं। जो कि एक सत्ता धारी सफेदपोश के साथ जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही अन्य जुर्म जरायम जुआ, सट्टा का कारोबार भी लम्बे समय से संचालित करते थे। पुलिस मुठभेड़ की सूचना पाते ही एसपी धवल कुमार जायसवाल एएसपी विजय शंकर मिश्रा सीओ व फोरेंसिक टीम के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे जिन्होंने मुठभेड़ के बावत जायजा लेते हुए फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकाण्ड

    पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकाण्ड

    पत्रकार दिलीप सैनी हत्याकाण्ड

    विरोध में पत्रकारों ने सड़क पर उतरकर निकाला मार्च
    विभिन्न पत्रकार संगठनों के आह्वान जिले भर के पत्रकार पहुंचे मुख्यालय
    कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपे
    मांग: 1 करोड़ का मुआवजा, छोटे भाई को नौकरी, अभियुक्तों की शीघ्र हो गिरफ्तारी
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। पत्रकार दिलीप सैनी की पिछले दिनों हुईं निर्दयतापूर्वक हत्या के विरोध में ज़िले भर के पत्रकारों ने विभिन्न पत्रकार संगठनों के बैनर तले संयुक्त रूप से विशाल पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को सौंपकर सैनी हत्याकांड की गंभीरता से निष्पक्ष जांच कराने, अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी एवं उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की गई।
    उल्लेखनीय हैं कि विगत 30 एवं 31 अक्टूबर की मध्य रात्रि के क़रीब पत्रकार दिलीप सैनी की स्थानीय भिटौरा रोड़ स्थित एक यार्ड में उस समय निर्दयतापूर्वक चापड़ एवं चाकूओं से गोदकर व गोली मारकर वीभत्स ढ़ंग से हत्या कर दी गई थी जिसकी नामजद प्राथमिकी भी दर्ज़ हो गई थी किन्तु घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों की अब तक गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है जिससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
    पत्रकारों को आशंका है कि जिस तरह दिलीप सैनी की हत्या की गई है, आगे भी ऐसी घटनाओं की संभावना के चलते पत्रकार समुदाय काफ़ी आहत एवं भयभीत हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे के क़रीब ज़िले भर के पत्रकार नवीन मार्केट में एकत्रित हुये। उसके बाद पत्रकार दिलीप सैनी को न्याय दो, वी वांट जस्टिस, दिलीप सैनी के हत्यारों को फांसी दो-फांसी दो… आदि गर्मजोशी से नारे लगाते हुए सैकड़ों पत्रकार फतेहपुर प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, ज़िला पत्रकार एसो०/संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, ज़िला पत्रकार संघ (पंजी.) शैलेन्द्र शरन सिम्पल, प्रेस क्लब ऑफ यू०पी० के अध्यक्ष शमशाद खान, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमुद तिवारी, पत्रकार कल्याण परिषद के राहुल त्रिवेदी आदि की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला जो पत्थरकटा चौराहा, सिविल लाइन्स, पटेल नगर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
    कलेक्ट्रेट सभागार में सभी पत्रकारों के साथ ज़िलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर ज़िलाधिकारी डा० अविनाश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, उपज़िलाधिकारी प्रदीप रमन, उप पुलिस अधीक्षक सुनील दुबे आदि अधिकारियों के साथ बैठक हुईं। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया जिसमें उपरोक्त घटना की सीबीसीआईडी से जांच कराने, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने, दिलीप सैनी जी के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने, उनके छोटी भाई को सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने समेत इस घटना में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पुलिस की भूमिका की जांच कराने, घटना वाले दिन शहर के शांति नगर स्थित संबंधित अस्पताल में दो-दो बार हुईं घटना और स्थानीय कोतवाली पुलिस के पहुंचने एवं कोई कार्यवाही न किए जाने की जांच कराने, सीओ सिटी सुशील दुबे समेत दोषी पुलिस जनों को निलंबित करने और सूबे में पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून लागू किए जाने की पुरजोर मांग की गई है। ज़िलाधिकारी ने पत्रकारों को उचित कार्यवाही और हर संभव सहयोग का आश्वाशन दिया। वहीं पत्रकारों ने शासन—प्रशासन को चेतावनी दी कि एक सप्ताह में घटना का सही ढ़ंग से खुलासा और सभी मुख्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी न होने पर पत्रकार प्रभावी ढ़ंग से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, विजेता किये गये पुरस्कृत

    प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, विजेता किये गये पुरस्कृत

    प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, विजेता किये गये पुरस्कृत

    प्रतियोगिताओं में 84 बच्चों ने लिया हिस्सा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। स्वयंसेवी डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर कैंप कार्यालय एवं नि:शुल्क मां गंगा कोचिंग सेंटर में रंगोली, मेंहदी एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेंहदी, कलर, रंगोली, दीप संस्था की ओर दिया गया। प्रतियोगिता में 84 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ—चढकर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में धीरू सिंह प्रथम, रश्मि विश्वकर्मा द्वितीय, नेहा मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हाथों में मेंहदी से कला को उकेरा। मेंहदी प्रतियोगिता में अमृता सिंह प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय, अंशिका मिश्रा एवं काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छोटे—छोटे बच्चों ने मिट्टी के दीप में रंग बिरंगे कलरों से सजाया जो देखते बन रहा था। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संस्थाध्यक्ष डा. पूनम सिंह ने कहा कि गांव में कला छुपी है। संस्था के माध्यम में प्रतियोगिता कराकर कला को उकेरने का काम किया जा रहा है। निर्णायक मंडल में शिक्षक संतराम सिंह, शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, ग्राम प्रभारी राम भवन सिंह रहे। इस अवसर पर संस्थापक इं. राजेंद्र सिंह, तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एसपी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण

    एसपी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण

    एसपी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण

    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। धाता नगर तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने धाता थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कम्प्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाएं। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
    तेजस टूडे ब्यूरो
    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। खागा विधायक व खागा चेयरमैन ने खागा में अमर शहीद दरियाव सिंह की प्रतिमा को साफ करके उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके बाद नगर के नवबस्ता रोड़ स्थित बड़े हनुमान मन्दिर खागा में भाजपा कार्यकता इकट्ठा होकर देश के राष्ट्रीय पर्व 15
    अगस्त के पहले संगठन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाइक सवार सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली जो नगर के प्रमुख सड़कों से गुजरते हुये भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयघोष लगाते रहे। वही बांग्लादेश में हुये हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाये गये। इस तिरंगा यात्रा खागा विधायक कृष्ना पासवान, खागा चेयरमैन गीता सिंह, ब्लाक प्रमुख हंसवा विकास पासवान, दुर्गाशंकर गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष जुगेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा— तुम्हारे जैसे बहुत आते हैं मुझे … लगाने एक छात्र की टीसी के लिये निवेदनपूर्वक गये थे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

    नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा— तुम्हारे जैसे बहुत आते हैं मुझे … लगाने एक छात्र की टीसी के लिये निवेदनपूर्वक गये थे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

    नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा— तुम्हारे जैसे बहुत आते हैं मुझे … लगाने
    एक छात्र की टीसी के लिये निवेदनपूर्वक गये थे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

    फतेहपुर। नगर क्षेत्र के शिक्षाधिकारी विद्यार्थियों का जीवन आसान बनाने की जगह गुंडागर्दी पर उतारू है। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में पढ़ने वाले छात्र अंश शुक्ला के स्थानांतरण प्रमाण पत्र से जुड़ी कार्यवाही नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय से होनी थी। सारी प्रक्रिया का अनुसरण करने व सारे प्रपत्र जमा करने के बाद ही नगर शिक्षाधिकारी जिलादार सिंह प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे थे। जब छात्र ने यह विषय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को बताया तो एबीवीपी के विभाग सह संयोजक हर्ष सिंह, जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री आकर्ष मिश्रा, जिला सह संयोजक आदित्यांश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शिक्षाधिकारी जिलादार सिंह से इस विषय पर वार्ता करने पहुंचे। छात्र का पक्ष रखने का प्रयास किया तो शिक्षा अधिकारी ने कार्यकर्ताओं की बात न सुनते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करके कहा कि तुम्हारे जैसे लोग लोग रोज मुझे … लगाने आते है। मैं स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं जारी करूंगा। तुमको जिससे शिकायत करनी हो, कर दो। मैं न किसी अधिकारी से डरता हूं और न ही किसी की सुनता हूं। हालांकि कुछ देर बाद परिणाम स्वरूप शिक्षाधिकारी ने बाद में छात्र का स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल ने की बजट की सराहना

    भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल ने की बजट की सराहना

    भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल ने की बजट की सराहना

    फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल ने कहा कि आज का केन्द्रीय आम बजट देश के सभी को लाभान्वित करने वाला है। मोबाइल, चार्जर, अक्षय ऊर्जा संयंत्र, आम चिकित्सा में एक्सरे मशीन, कैंसर की दवाइयां, इलेक्ट्रानिक वाहनों में बड़ी मात्रा में छूट देकर लोगों को लाभ दिया गया है। वहीं नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बड़ा बजट शामिल है। देश के 1 करोड़ किसानों को विशेष रूप से प्राकृतिक खेती के लिए संसाधन प्रदान करते हुए इस ओर लाया जायेगा। वहीं सब्जियों के बैलेंस करने को लेकर एक फ्रूट प्रोसेसिंग विषयक चेन तैयार की जायेगी। एमएसएमई इकाईयों को और अधिक शक्तिशाली बनाकर जहां उद्योग को बढ़ावा दिया गया है। वहीं रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर इस बजट को स्वरूप प्रदान किया गया है। मुद्रा लोन को 20 लाख किया गया है। मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए सोना व चांदी की कीमतों में कहीं की गई है। महिला विकास को लेकर 3 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार देश के विकास को लेकर बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। कुल मिलाकर गांव, शहर, युवा महिला, उद्योग व्यापार, बेरोजगार, गरीब व मध्यम वर्ग के सभी के हितों वाला है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

    जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

    जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी पवन मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने पर्यावरण से संबंधित ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, प्रतिबंधित पालीथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक आदि बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में नियमित साफ-सफाई, कूड़े का उठान समय से कराये, नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें कि निगरानी बनाये रखने के निर्देश अधिशाषी अधिकारियों को दिये।
    नगर पालिका/नगर पंचायतों में निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर का कार्य शेष है। जल्द से पूरा कराते हुए उपकरण लगाते हुए एमआरएफ सेंटर में कूड़ा का निस्तारण की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान में तेजी लाये। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को न उपयोग करने के लिए नागरिकों को जागरूक करें एवं दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की चेतावनी भी देने निर्देश सम्बधितों को दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए नाले की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। साथ ही नाले की जाली की भी सफाई कराए। जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण नियमानुसार कराए और इसकी निरंतर निगरानी बनाए रखे।
    उन्होंने कहा कि 2024-25 के लिये वृक्षारोपण का शासन द्वारा विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। जिन विभागों की कार्ययोजना पौधरोपण हेतु नहीं प्राप्त हुई है, यथाशीघ्र अपनी कार्ययोजना बनाकर दें। जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि जन जागरूकता, गंगा के किनारे वनीकरण, घाटों की साफ सफाई, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने, 10 जून को भूजल दिवस मनाए जाने, गंगा दशहरा आदि बिंदुओं की विस्तार से चर्चा की। बैठक में नमामि गंगे से बने घाटों की देखरेख एवं विद्युत व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, प्रभागीय वनाधिकारी रामानुज त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डीसी मनरेगा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य शैलेन्द्र शरन सिम्पल संयोजक नमामि गंगे, क्षेत्रीय रेंजर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गांव—गांव में गूंज रहा रोड नहीं तो वोट नहीं

    गांव—गांव में गूंज रहा रोड नहीं तो वोट नहीं

    गांव—गांव में गूंज रहा रोड नहीं तो वोट नहीं

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। विजयीपुर—गाजीपुर सड़क निर्माण के लिये सड़क संघर्ष समिति और बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा सुजानपुर गांव में आवाज उठायी गयी। कहा गया कि रोड नहीं तो वोट नहीं। आंसू सिंह, लाखन सिंह, राजीव द्विवेदी, राहुल पाण्डेय, संजय आदि ग्रामीणो ने कहा कि नेताओं में रोड बनवाने की क्षमता नहीं है। जनता ही रोड बनवा सकती है। बस वह अपनी ताकत को पहचान ले तो नेता बनने में कोई बाधा नहीं होगी। इसलिए जनता लड़ेगी, जनता जीतेगी। बता दें कि हसवा ब्लाक के नरैनी चौराहे पर बीते 12 अक्टूबर को सत्याग्रह पर बैठे ग्रामीणों से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वादा किया था कि एक महीने के अंदर 34 किलोमीटर लंबाई वाले विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा। ऐसा नहीं हो सका, एक बार फिर से अधिकारियों का वादा छलावा निकला। अधिकारियों के इस झूठे वादे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए दृढ़ निश्चय किया है। ग्रामीणों ने तय किया है, यदि लोक सभा चुनाव से पहले सड़क नहीं बनती है तो वोट डालने के लिए वह अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण बेहद आवश्यक है। विगत तीन दशक से नेता व अधिकारी धोखा करते हुए आ रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी सड़क निर्माण में हो रही देरी के बारे में सही जानकारी तक नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2016 से अब तक विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण में खर्च हुए बजट का ब्यौरा भी देने से अधिकारी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था सड़क मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया गया है। जवाब में कहीं उसकी पोल न खुल जाए, इसके लिए अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं। सड़क न बनने से क्षेत्र के किसान, नौजवान, व्यापारी बेहद नाराज हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आम जनमानस को जागरूक के लिए गंगा साइकिल रन का किया गया आयोजन

    आम जनमानस को जागरूक के लिए गंगा साइकिल रन का किया गया आयोजन

    आम जनमानस को जागरूक के लिए गंगा साइकिल रन का किया गया आयोजन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला गंगा समिति, फतेहपुर द्वारा गंगा स्वच्छता हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के लिए “गंगा साइकिल रन” का आयोजन ओम घाट भिटौरा से चन्दीपुर मोड़ तक किया गया। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की यूनिट हेड सोनालिका सिंह एवं स्वामी विज्ञानान्द सरस्वती महाराज तथा रामानुज त्रिपाठी डीएमओ फतेहपुर द्वारा झंड़ी दिखा कर साइकिल रेस को रवाना किया गया। साइकिल रेस में विभिन्न विद्यालयों एवं एनसीसी के बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, तथा साइकिल रेस में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार व खुशी, द्वितीय स्थान पर आफरोज व सलोनी तृतीय स्थान राना सिंह व क्षमा चतुर्थ स्थान अनू व नन्दनी तथा पंचम स्थान रितुराज पटेल व श्रद्धा ने प्राप्त किया स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में ज्ञान प्रकाश तिवारी डीपीओ द्वारा गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में नमामि गंगे के जिला संयोजक श्री शैलेन्द्र शरण सिम्पल, दूजी देवी मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य, गंगा समग्र के धीरज सिंह, राकेश शर्मा, उपप्रभागीय वन अधिकारी, सुरेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, शैलेन्द्र परिहार एवं रूप सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहपुर सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • राजनीतिक विद्वेष में मेरे ऊपर दर्ज करायी जा सकती है प्राथमिकी: राम बाबू

    राजनीतिक विद्वेष में मेरे ऊपर दर्ज करायी जा सकती है प्राथमिकी: राम बाबू

    राजनीतिक विद्वेष में मेरे ऊपर दर्ज करायी जा सकती है प्राथमिकी: राम बाबू

    किशनपुर, फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी विजयीपुर की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष है मेरी पत्नी ममता जायसवाल जो राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद भी है। किशनपुर में नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सोनकर का साथ देना पड़ रहा भारी। तथाकथित भाजपा नेताओं के राजनीतिक विद्वेष एवं कस्बे के कुछ अराजक तत्व लगातार मेरे पीछे पड़े हैं। कहीं फर्जी नाम से मेरी शिकायत होना तो कभी मेरे नाम से किशनपुर कस्बे के व्यापारियों की शिकायत होना निरंतर चालू है। साथ ही मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने की लगातार कोशिश जारी है। कभी भी मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता राम बाबू जायसवाल ने कही। उन्होंने आगे कहा कि किशनपुर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद है कि प्रशासन ने मेरा पूरा सहयोग किया है। कहीं न कहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दल के दबाव में यह किया जा रहा है। जो खुद कुछ कर नहीं सकते। वह दूसरे को अच्छा करता देखकर हजम नहीं होता है जबकि मेरी अच्छाई को खिलाफत मान मुकदमा दर्ज करवाना चाह रहे है। यह कहीं न कहीं तथाकथित सत्ताधारी के लोगों के इशारे पर किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन कहीं से दोषी नहीं है। जिला प्रशासन पूरा मेरे साथ है। वर्ष 2024 के चुनाव का आगाज हो गया है। पिछड़े जाति की महिला आगे बढ़ रही है। भाजपा में पदासीन है। मेरे कस्बे के एक समुदाय के लोग हज़म नहीं कर पा रहे हैं और हमें नीचा दिखाने के लिए रोज़ कोई न कोई लगातार खडयंत्र कर रहे हैं। मुझे एवं मेरे व्यापार को प्रभावित कर रहे हैं कि पिछड़ी जाति के लोग आगे कैसे बढ़ रहे हैं? यह भविष्य में चिंता का विषय बन गया है। एक समुदाय के लिए मेरी व्यापारिक उत्तरोत्तर देखकर एवं राजनीतिक पकड़ देख जलन करते हैं एवं लगातार मेरे अपमान करने एवं कराने की कोशिश करते हैं। स्वयं कई विभाग में आईजीआरएस एवं पत्राचार किया है। मेरे खिलाफ कूटरचित रचनाएं रच कर फ़साने की कोशिश की जा रही है। कभी मेरी शिकायत वाणिज्य कर विभाग में कभी खाद्य विभाग में होती है तो कभी मेरे नाम से किशनपुर के अन्य व्यापारियों की शिकायत मेरे नाम से की जाती है जो फर्जी और निराधार है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • श्रीराम नवमी पर किशनपुर में निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा

    श्रीराम नवमी पर किशनपुर में निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा

    श्रीराम नवमी पर किशनपुर में निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। कस्बा किशनपुर में बीजेपी नेता अरविंद मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा रामराज सिंह तन्नु सिंह शिवम शुक्ला रितिक अग्रवाल अक्कू शुक्ला अविरल अग्रवाल दिलीप अग्निहोत्री बंदे सिंह और कस्बा के कई युवाओं ने निकाला भव्य जुलूस। 30 मार्च 2023 को लगभग दोपहर 3:00 बजे राम जानकी मंदिर किशनपुर से जुलूस निकाला गया।

    यह जुलूस कस्बा के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए शाम 7:00 बजे रामदेवालय मंदिर में समापन किया गया। इस शोभाायात्रा में श्री राम और उनके जीवन से जुड़ी हुई झांकी सजाकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कराया गया जुलूस में डीजे ढोल के साथ लोगों ने जमकर नाच गाना भी किया इस जुलूस में घोड़ा रथ ट्रैक्टर में सुंदर झांकी सजाई गई और कस्बा में इस जुलूस को जगह-जगह रोक कर स्वागत किया गया और जुलूस पर लोगों द्वारा छतो से गुलाब के फूलों की वर्षा किया इस दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए इस शोभाायात्रा में शामिल राम भक्तों के जय श्रीराम के जयकारों से कस्बा किशनपुर राम-नाम से गुंजायमान हो गया जलूस के साथ सुरक्षा की दृष्टि से किशनपुर थाना अध्यक्ष जेपी शाही पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • वैश्य एकता परिषद की बैठक 19 को

    वैश्य एकता परिषद की बैठक 19 को

    वैश्य एकता परिषद की बैठक 19 को

    बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में 19 मार्च को देव गार्डेंन वर्मा चौराहा में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के आयोजन को धूमधाम से मनाने के लिये तैयारियों पर चर्चा की गई।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि होली मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री विधायक महेश गुप्ता, उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता एवं अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप् में उपस्थित परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज को एकजुटता प्रदान करने के उददेश्य से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया हैं जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों का सम्मेलन भी किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी कार्यक्रम में किया जायेगा। बैठक में संगठन के युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कविता रस्तोगी, सुशील गुप्ता, सौनक गुप्ता, राधेश्याम हयारण, मनीष गुप्ता, विनय फौजी, विनय शरन, नितिन गुप्ता, मोहित गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का कुशल संचालन महामंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता ने किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पूर्व मंत्री के आवास में मनाया गया होली मिलन

    पूर्व मंत्री के आवास में मनाया गया होली मिलन

    पूर्व मंत्री के आवास में मनाया गया होली मिलन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। जिला के जानी-मानी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सर्व वैश्य समाज के संरक्षक बाबू राधेश्याम गुप्ता के आवास में होली मिलन कार्यक्रम हुआ जिसमें एमजी कॉलेज के प्रबंधक एवं फतेहपुर जिले के जाने-माने अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव अग्रवाल भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रेमा सिंह राज लता वैश्य सर्वेश एकता जिला पर जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट युवा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रहरी नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल सहित जिले की तमाम बड़ी हस्तियों ने गले मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही साथ समाज में एकता का मंत्र दिया।

    पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के आगोश में इस तरह समाती जा रही है कि उसको यह भी पता नहीं चल रहा कि उसके बगल में बैठा व्यक्ति उसके जान पहचान का परिचित है या परिचित समाज के युवाओं को चाहिए कि सोशल मीडिया आज के जमाने के लिए आवश्यक जरूर है लेकिन हमें उस के आगोश में इस तरह नहीं समा जाना चाहिए कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी हम समझ ना पाए।

    आज होली के इतने बड़े शुभ अवसर पर आया देखने को मिलता है कि लोग आपसी मेल मिलाप की जगह घर में रहना पसंद करते हैं। यह समाज लिए एक बुरी खबर है इससे आने वाली नस्ल असामाजिक हो जाएगी और समाज से चिढ़ करने लगेगी इसलिए आज के युवाओं को चाहिए। हर समय न सही लेकिन जब हमारा कोई त्यौहार या पर्व आता है तो सभी लोगों से मिल बैठकर बातचीत अवश्य करनी चाहिए जिससे समाज में एकजुटता का संदेश जाए।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • धाता थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक

    धाता थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक

    धाता थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। थानाध्यक्ष धाता प्रवीण कुमार सिंह द्वारा आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह मौजूद रहें। उपजिलाधिकारी ने बताया की होली में रंग दोपहर 01:00 बजे तक ही खेला जाएगा, साथ ही डीजे के रूप में मात्र एक साउण्ड ही बजाने की अनुमति रहेगी। डीजे पर अश्लील गानों को बजाने पर होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों त्यौहार के दिन शराब पीकर व तीन सवारी बैठाकर गाड़ी चलाने वालों, जबरन किसी पर रंग फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

    लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जल्द ही निदान का मिला अश्वासन। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह चंदन सिंह, भानु प्रताप केसरवानी, वीरेंद्र केसरवानी, मनोज सिंह, पत्रकार ज्ञान सिंह, नितिन सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, मो.कलीम, देवेश तिवारी, अवधेश पासवान, राकेश केसरवानी, मो.फहीम अहमद, इजहार अहमद, अभय राज मिश्रा, दयासागर द्विवेदी, राम नारायण शुक्ला, त्रिभुवन नाथ पांडे, रमेश दुबे, विनोद सोनकर, मनमोहन सिंह ठाकुर, प्रदीप कछवाह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय प्रधान, व्यापारी सहित संभ्रांत व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • किशनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    किशनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    किशनपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर/विजयीपुर, फतेहपुर। होली त्यौहार के परिपेक्ष में उप जिलाधिकारी खागा मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी खागा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें आने वाली होली के महापर्व पर नियमानुसार शांतिपूर्ण रूप से होली के महापर्व को मनाए जाने की और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील क्षेत्रवासियों से की गई। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं किशनपुर कस्बा के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा नेतृत्व में हिस्सा लिया। अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा किशनपुर के व्यापारियों की समस्याओं को अवगत कराते हुए बोल रहे थे कि पहले कोरोना काल में फिर पिछले वर्ष होली में जातीय संघर्ष में व्यापारियों की कमर टूट चुकी है।

    उसके बाद थोड़ी स्थिति सामान्य हुई तो बांदा जिले के मरका घाट में नाव हादसा होने के कारण किशनपुर घाट से दांदो घाट पर नाव यात्रा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने के कारण व्यापारीगण भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे। कुछ व्यापारी कस्बे से पलायन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की समस्याओं को सक्षम अधिकारी को अवगत करते हुए बताया यदि किशनपुर में यमुना नदी पर बने पक्के पुल में आंशिक मिट्टी पुराई के कारणआवागमन रोका गया तो किशनपुर व्यवसाय बाधित हो जाएगा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री कुवारे सिंह ने सक्षम अधिकारियों से छोटे वाहनों जैसे मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन पदयात्रा अपने संबोधन में नहीं रोके जाने की मांग किया।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के संबोधन को सक्षम अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री कुंवारे सिंह, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नीलू गुप्ता, पंडित रवींद्र मिश्रा, वेद प्रकाश अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शिव अग्रवाल, दिलीप चौरसिया, विष्णु अग्रवाल, बब्बू अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • नगर की बजबजा रही नालियां, सफाई कर्मी नदारद

    नगर की बजबजा रही नालियां, सफाई कर्मी नदारद

    नगर की बजबजा रही नालियां, सफाई कर्मी नदारद

    बदबूदार नालियों के चलते सवालों के घेरे में अधिकारी
    गुड्डन जायसवाल
    धाता/फतेहपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारा रोड अब्दुल कलाम नगर व दीप नारायण तिराहे से सिराथू के पास टूटी पड़ी है नाली। नालियों में भरी हुई है सिल्ट आए दिन राहगीर चुटहिल होते हैं। धाता विकास खण्ड द्वारा तैनात सफाई कर्मी भी नालियां साफ नहीं कर रहे हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    ब्लॉक अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता है। तो उनकी शासन सत्ता में जबरदस्त पकड़ है या तो अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। यूं कहें कि सफाईकर्मी अधिकारी के आदेशों व निर्देशों को ठेंगें पर रखते हैं। गौरतलब हो कि बजबजाती नालियों से उफनाने वाला पानी सड़क का बना दुश्मन गंदे पानी से पैदा होने वाले मच्छरों के प्रकोप से लोग जूझ रहे हैं।

    अधिकारियों की सरपरस्ती में सफाईकर्मी मनमानी पर उतारू है लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है जिससे उन राहगीरों को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है जो उफनाई नदियों के गंदे पानी से होकर गुजरते है। लेकिन सफाई कर्मी सफाई करने नहीं पहुंचा नतीजतन जगह-जगह पर नालियां बजबजा रही हैं, नालियों से निकलने वाला बदबूदार पानी सड़कों पर पूरी तरह से भर जाता है जिससे लोगों का निकलना होता है दूभर।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • प्राकृतिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

    प्राकृतिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

    प्राकृतिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। सूर्या फाउंडेशन तथा अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन (INO) के तत्वाधान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIN) आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन फतेहपुर जिला के धाता ब्लाक के ग्राम बारा में मुख्य अतिथि राम खिलावन मो.कलीम (बीडीसी), अवधेश पासवान, नरोत्तम सिंह ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    नरोत्तम सिंह ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति में से प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एक है जो रोगों के उपचार के साथ ही जड़ से समाप्त करती है। इसका मूल आधार प्रकृति के पाँच तत्वों से है जो आकाश, जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी को आधार मानकर चिकित्सा को किया जाता है जिसका मूल मंत्र मिट्टी पानी धूप हवा सब रोगों की यही दवा जिसमें शुद्धि क्रिया के तहत कुंजल गरारे, एनिमा से किया जाता है।

    भोजन में अंकुरित एवं कच्चाहार मौसमी फलों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना अपने घर की रसोई में जैसे मेथी, अजवाइन, काली मिर्च, हल्दी को प्राकृतिक चिकित्सा में किस प्रकार उपयोग किया जाता है जिसके बारे मे विस्तृत जानकारी दी। मो. कलीम ने कहा कि नियमित रूप से योग प्राणायाम को अपनाकर अपने आप को स्वस्थ व निरोगी रखा जा सकता है।

    भारत सरकार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में प्रयत्नशील है जिससे आज सम्पूर्ण विश्व भारत का अनुसरण कर रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी सूर्या फाउंडेशन के कानपुर क्षेत्र प्रमुख देव नारायण ने दी उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा, नेचुरोपैथी को घर-घर पहुंचाकर प्रत्येक व्यक्ति परिवार समाज व देश को रोग मुक्त एवं निरोगी बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के रवि कुमार, सन्तोष कुमार, कन्हैया लाल, उमेश कुमार, अनिकेत कुमार, विजय कुमार, कैलाश कुमार, समूह की माताओं बहनों, यूथ, बच्चे ग्रामीण जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बदहाल सड़क का दर्द बयां करने में भर आईं आंखें, गाजीपुर पहुंची यात्रा

    बदहाल सड़क का दर्द बयां करने में भर आईं आंखें, गाजीपुर पहुंची यात्रा

    बदहाल सड़क का दर्द बयां करने में भर आईं आंखें, गाजीपुर पहुंची यात्रा

    रास्ते में नुक्कड़ सभा के दौरान ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों से साझा किया दर्द
    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति स्वयंसेवकों द्वारा ध्वस्त पड़े विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग का निर्माण अविलंब कराने की मांग लेकर निकाली गई पद यात्रा शनिवार को असोथर कस्बा के हनुमान मंदिर परिसर में चालीसा पाठ से शुरू हुई। मंदिर के पुजारी ने यात्रा संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित व बीआरएस केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय को तिरंगा देकर यात्रा रवाना की। शुक्रवार रात कटरा मंदिर परिसर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी सूरज सिंह, वैभव सिंह, बाबी तिवारी, मनीष सविता, आशीष सिंह, दशरथ लाल गुप्ता, अखंड, अजीत प्रताप आदि लोगों ने ध्वस्त मार्ग की बदहाली पर यात्रा सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी।

    बताया कि ध्वस्त मार्ग की वजह से बच्चों की पढ़ाई, बीमार व्यक्तियों का उपचार तथा कारोबार सभी को नुकसान हो रहा है। जागेश्वर मंदिर में यात्रा सदस्यों ने ईष्ट को प्रणाम करके आगे का सफर शुरू किया। लच्छीरामपुर में राजकरण सिंह, कुलदीप आदि ग्रामीणों ने यात्रा सदस्यों का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। सरकी गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।

    नुक्कड़ सभा के दौरान ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को खरीखोटी सुनाते हुए कटघरे में खड़ा किया। सत्यम ब्रिक फील्ड गाजीपुर में लखन सिंह, दीपू शुक्ला, राघव ने यात्रा का स्वागत किया। गाजीपुर में हनुमान मंदिर में चालीसा पाठ, हवन कर कार्यदाई संस्था के बुद्धि सुद्धि की कामना की गई। संयोजक व केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा यात्रा में राम प्रसाद विश्वकर्मा, शेर सिंह, राजू दीक्षित, बीडीसी हिमांशु त्रिपाठी, दिलीप दीक्षित, धनंजय मिश्र, छोटू पासवान, संतोष पासवान, विमल पासवान, रोशन, छंगन, ऋषभ मिश्र, कामता सिंह आदि रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक करेंगे एकात्म मानव दर्शन पदयात्रा

    बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक करेंगे एकात्म मानव दर्शन पदयात्रा

    बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक करेंगे एकात्म मानव दर्शन पदयात्रा

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। किशनपुर में नागा बाबा कुटी और फाल्गुनगिरी बाबा का आशीर्वाद लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी, दुर्गेश अवस्थी, यात्रा संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित ने पत्रकारों को संबोधित किया। प्रवीण पाण्डेय ने बताया की बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के स्वयंसेवक एक बार फिर से पद यात्रा के लिए तैयार हैं। आगामी तीन फरवरी से यात्रा विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग की बदहाली के संबंध में शुरू होगी।

    पूर्व में यात्रा के दौरान आप सभी का अतुलनीय सहयोग व मार्ग दर्शन मिला। अवगत कराना है कि विजयीपुर से गाजीपुर कस्बा तक मार्ग की हालत जिस प्रकार की है, उसमें वाहन तो छोड़िए पैदल सफर नहीं किया जा सकता है। यातायात के लिए सुगम मार्ग न होने का प्रतिकूल प्रभाव क्षेत्र के व्यापार और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। बीते 20 वर्षों से क्षेत्र के लोग इस मुख्य मार्ग के मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं। स्कूली छात्र, किसान, दैनिक कामकाजी लोग, व्यापारी तथा नौकरी पेशा वर्ग इस ध्वस्त पड़े मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर है।

    सड़क खराब होने की वजह से मरीज, समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। यदि गुणवत्तापूर्ण सामग्री से मार्ग का निर्माण हो जाए तो अंतिम पायदान पर खड़े गांव के चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। शासन-प्रशासन के जिम्मेदार व संस्था ठेकेदारों की कुनीतियों में इस मार्ग का जीर्णोद्धार फंस चुका है। समिति के स्वयंसेवक आगामी तीन व चार फरवरी को इस ध्वस्त मार्ग पर पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा का उद्देश्य गहरी नींद में सो रहे जिम्मेदार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जगाना है। यात्रा में कोई राजनीतिक समावेश नहीं होगा न ही स्वयंसेवकों के माध्यम से यातायात को नुकसान होगा।

    यात्रा का स्वरूप
    फतेहपुर संसदीय क्षेत्र के विजयीपुर से गाजीपुर मार्ग का निर्माण और लापरवाह कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्यवाही की मांग लेकर एकात्म मानव दर्शन पद यात्रा तीन फरवरी को विजयीपुर कस्बा से प्रारंभ होगी। प्रथम दिन का विराम कटरा, असोथर में होगा। अगले दिन 4 फरवरी को कटरा से प्रारंभ होकर गाजीपुर, चौराहे पर हनुमान मंदिर में समापन होगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अग्रहरी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    अग्रहरी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    अग्रहरी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। अग्रहरी विद्या मंदिर किशनपुर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना गीत गाया गया। प्रबंधक मयंक अग्रहरि प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में आये रविंद्र मिश्रा से मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

    मुख्य अतिथि रवीन्द्र मिश्रा ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमारे संविधान निर्माण में कई महान नेताओं का योगदान है। जिसकी वजह से आज हम मौलिक अधिकारों का इस पावन धरा पर उपयोग कर रहे हैं और बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया इतना ही नहीं बालक बालिकाओं के द्वारा देशभक्ति के गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को देखकर प्रांगण में उपस्थित अभिभावकगण व कस्बा के निवर्तमान सभासद धनंजय सिंह रामलीला कमेटी किशनपुर प्रबंधक उत्तम सिंह समाज सेवक ठाकुर अमन सिंह सुज्जू अग्रवाल का मनमोह लिया।

    कार्यक्रम का संचालन राम दुलारे सिंह ने किया और कार्यक्रम की समाप्ति पर स्कूल प्रबंधक मयंक अग्रहरि, प्रधानाचार्या सन्नू मैम के द्वारा बच्चों को मिष्ठान व पुरस्कार वितरण किया गया। प्रबंधक मयंक अग्रहरी, प्रधानाचार्य सन्नू मैम अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के महत्व के बारे में भाषण दिया। सहायक अध्यापिका शिखा मैम द्वारा अपने भाषण में संविधान के बारे में बताया गया। इस मौके पर तमाम महिलाएं वह पुरुष मौजूद रहे। सभी महिला पुरुष कार्यक्रम का मंचन देख भाव विभोर हो गये।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विश्व हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष बने आशुतोष

    विश्व हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष बने आशुतोष

    विश्व हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष बने आशुतोष

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर, फतेहपुर। विश्व हिंदू महासभा संगठन मजबूती के लिये निरंतर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रही है जिससे कि आगे चलकर संगठन संगठन की नीतियों पर निरंतर कंधे से कंधा मिलाकर चल सके जिसको लेकर किशनपुर में भी विश्व हिंदू महासभा ने नगर अध्यक्ष पद की कमान कस्बे के रहने वाले आशुतोष मिश्रा को सौंपी है।

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आयोजित एक सभा के दौरान किशनपुर कस्बे के रहने वाले देवेंद्र मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा उर्फ पम्मू मिश्रा को विश्व हिंदू महासभा से किशनपुर नगर पंचायत का नगर अध्यक्ष घोषित किया है विश्व हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष सूर्यनारायण ने पत्र जारी करते हुए यह बताया कि नगर पंचायत किशनपुर से नगर अध्यक्ष के तौर पर आशुतोष मिश्रा को नियुक्त किया जाता है और संगठन इनसे अच्छे कार्य की अपेक्षा रखता है। पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने यह भी लिखा कि हमें आशा है के नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति आशुतोष मिश्रा निरंतर संगठन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जरुरतमन्दों को कम्बल वितरित कर बुजुर्ग को किया सम्मानित

    जरुरतमन्दों को कम्बल वितरित कर बुजुर्ग को किया सम्मानित

    जरुरतमन्दों को कम्बल वितरित कर बुजुर्ग को किया सम्मानित

    खागा, फतेहपुर। स्वयंसेवी संस्था डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की विशिष्ट बुजुर्ग सम्मान एवं छठवां कंबल वितरण सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम सभा बुधवार में किया गया। जिसमें 11 विशिष्ट बुजुर्गों को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं 200 जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किया गया। संस्था की ओर से चल रही मां गंगा क्लासेस के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और खूब तालियां बटोरी।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्था की सदस्य ज्योति सिंह ने संस्था के द्वारा किए गए पूर्व कार्यों के बारे में जानकारी दी। संस्था की अध्यक्षा डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। उन्होंने कहा कि लगातार इसी प्रकार से समाज में शिक्षा कि अलख जगाने का कार्य करती रहेंगी। संस्था के संरक्षक इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने कहा कि चलो गांव चले मिशन साकार होता दिख रहा है, शहर से आकर गांव में जो खुशी मिलती है वह बयां नहीं की जा सकती है।

    कार्यक्रम का संचालन तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह ने किया। कवि रामचंद्र सिंह एवं कमलेश सिंह ने कविताओं से सब में जोश भरा और तालियां बटोरी। इस दौरान रामप्रताप सिंह, प्रेम सिंह, एके चतुर्वेदी, रविंद्र कुमार यादव, यशवंत सिंह, परमहंस सिंह, संतोष कुमार पांडे, जयचंद्र, धीरेंद्र सिंह, राम भवन सिंह, ननकू सिंह, मोहम्मद कादिर, राजेश सिंह, शशि कला सिंह, अमन सिंह अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    अमावस्या पर हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट मे गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा अमावस्या पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। समाजसेवी प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार पूजन सामग्री एवं कूड़ा ना डालें और गंगा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

    समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सरकार प्रयत्न शील है। गंगा बचाओ सेवा समिति के द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज, गायत्री परिवार के डॉक्टर आरपी दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, समाजसेवी प्रदीप रस्तोगी अनिल, अक्षत जैन, वीरेंद्र साहू, संजय साहू,समिति के ज्ञान चंद गुप्ता, सुरेंद्र पाठक, मनोज सोनी, नेहा, नूतन रस्तोगी, विद्या, अनन्य रस्तोगी, सुनीता गुप्ता, आशा त्रिपाठी, किरन सिंह, रामस्वरूप गुप्ता, आचार्य रामचंद्र ने विधि विधान से पूजन कराया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला संयोजक ने ली संगठनात्मक बैठक

    शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला संयोजक ने ली संगठनात्मक बैठक

    शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला संयोजक ने ली संगठनात्मक बैठक

    गुड्डन जायसवाल
    धाता, फतेहपुर। शिक्षक एमएलसी को लेकर हुई बैठक में चुनावी रूपरेखा तय की गई साथ ही सम्पर्क अभियान को और तेज करने को कहा गया मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष/संयोजक ने कहा कि हमें शिक्षक मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान का आग्रह करना है।

    हम लगातार ऐतिहासिक विजय की ओर अग्रसर है एवं इस चुनाव में भी हम जीत दर्ज कराएंगे। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर नगर के चौ. शिवकुमार सिंह स्मारक महाविद्यालय में बैठक हुई, जहाँ मतदाता सम्पर्क अभियान को व्यापक रूप से चलाने का आह्वान किया गया।

    जिला संयोजक रवींद्र पाल सिंह ने बैठक में मतदाता सम्पर्क की सतत योजना के साथ उसका प्रमुख तय करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी विभिन्न दायित्व सौंपे। विधान सभा संयोजक प्रवीण पाण्डेय व सह संयोजक (किशनपुर चेयरमैन) सुरेन्द्र सोनकर ने विषयवस्तु रखते हुए आगे की कार्य योजना बताई। बैठक मण्डल अध्यक्ष विवेक सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई।

    इस दौरान महाविद्यालय के उप प्रबंधक विवेक सिंह, रामलखन सिंह, दिवाकर मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, मण्डल मंत्री जितेन्द्र सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्कर्ष जायसवाल, आईटी सेल मण्डल संयोजक नितिन सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, लाला सोनी, बीडीसी मो. कलीम, बिहारी लाल केशरवानी, वीएन ओझा, देवेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    गुड्डन जायसवाल
    फतेहपुर। इस्लामिक जिहादी मानसिकता से हिन्दुओं एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल जिला खागा (कानपुर प्रांत) के कार्यकर्ताओं ने विहिप जिला मंत्री मनोज कुमार सिंह बजरंग दल जिला संयोजक राजू सोनकर के नेतृत्व में खागा तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करके उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को 4 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर इस्लामिक आतंकवादी एवं जिहादी मानसिकता पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। भविष्य में फिर कोई ऐसी ना हो। इस मौके डॉ. शिवस्वरूप, शोभा, धीरेंद्र सिंह, सरविंद, राहुल, अंबुज, अनुराग, मनोज, रितेश सोनी, मोहित, दीनबन्धु, आशीष, गोपी किशन आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • जीवनदायिनी नदियों को मिलकर बचाना होगा: प्रवीण

    जीवनदायिनी नदियों को मिलकर बचाना होगा: प्रवीण

    जीवनदायिनी नदियों को मिलकर बचाना होगा: प्रवीण

    भीष्म पितामह जयन्ती पर दिलाया मां गंगा संरक्षण संवर्धन का संकल्प
    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। तहसील खागा के गांव गुरसंडी में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा मंगलवार को निष्पक्ष देव विद्या मंदिर में माँ गंगा पुत्र भीष्म पितामह की जयंती के अवसर नदी संरक्षण संकल्प दिवस की रूप मनाया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि हम अपनी विरासत संस्कृति को याद कर संकल्प लिया है कि हम सभी मिलकर संकल्पित हो माँ गंगा की अविरलता निर्मलता के लिए कार्य करेंगे। सरकार और समाज को साथ मिलकर हमे सभी नदियों को बचाना है।

    हमने प्रकृति प्रदत्त सुविधाओं का दुरुपयोग करना शुरू किया, परिणाम यह है कि मानव जाति के सामने अशुद्ध जल, जहरीली हवा के साथ कोरोना जैसी महामारी आई। उन्होंने गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के साथ-साथ गंगा घाटों पर आरती करने पर बल दिया जिससे मोक्षदायिनी गंगा के प्रति आस्था के साथ लोग अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें।

    भारत के लोगों की जीवन रेखा गंगा, सिर्फ नदी नहीं हैं। गंगा की निर्मलता के लिए केंद्र सरकार नमामि गंगे के माध्यम से अच्छा प्रयास कर रही है। बड़े-बड़े शहरों में गंगा में गिर रहे गंदे पानी का सीवरेज को रोका गया, घाटों का उद्धार हो रहा है। पर हमें भी अपना दायित्व समझना होगा। इस अवसर पर रोशनी देवी, दिव्यांशी शर्मा, साक्षी कुमारी, प्रीती देवी, पलक, शिवानी देवी,सुलेखा देवी, पूजा देवी, अंजली देवी, शिवांगनी देवी, रूपा देवी, मनीषा देवी, उमा देवी, खुशी पाण्डेय, नीलू देवी, प्रियंका देवी ने भी अपने विचार रखे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • महापुरुषों की प्रेरणा से सम्पूर्ण हुई नव दिवसीय पदयात्रा: प्रवीण

    महापुरुषों की प्रेरणा से सम्पूर्ण हुई नव दिवसीय पदयात्रा: प्रवीण

    महापुरुषों की प्रेरणा से सम्पूर्ण हुई नव दिवसीय पदयात्रा: प्रवीण

    गुड्डन जायसवाल
    खागा, फतेहपुर। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम रहा हो या देश आजादी के दौर में अंग्रेजों से हुई लड़ाई, सभी में हमारे अमर क्रांतिवीरों ने गजब का पराक्रम दिखाया था। यदि उन्होंने अपने दुख, तकलीफों की ओर ध्यान दिया होता तो आज हम स्वतन्त्र देश में सांसें भी न ले पाते। अमर बलिदानियों की प्रेरणा से ही नव दिवसीय एकात्म मानव दर्शन यमुना ग्राम दर्शन पद यात्रा सम्पूर्ण हो सकी। उक्त बातें यात्रा समापन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहीं।

    प्राचीन धरोहरों, पर्यावरण, पवित्र नदियों के संरक्षण हेतु बीते 14 दिसंबर से शुरू की गई नव दिवसीय पद यात्रा का गुरुवार शाम अमौली ब्लाक के परसेढ़ा घाट स्थित आश्रम में हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। शुक्रवार को यात्रा सदस्यों प्रवीण पांडेय, धर्मेंद्र दीक्षित, रामप्रसाद विश्वकर्मा, सार्थक अरोड़ा, नास्त्रोदमस त्रिपाठी आदि लोगों ने गढ़ी मोहल्ला स्थित अमर शहीद ठा. दरियाव सिंह स्मारक पहुंचकर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायकों ठा. दरियाव सिंह, सुजान सिंह, क्रांतिवीर साथी बख्तावर सिंह, निर्मल सिंह, बहादुर सिंह आदि को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। यात्रा सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने कहा कि विरले लाेग ही आम जन के मुद्दों पर ऐसा प्रयास करते हैं।

    निश्चित ही यात्रा यमुना तटवर्ती गांवों की समस्याओं एवं नदियों के संरक्षण में जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को आइना दिखाएगी। अमर शहीद ठा. दरियाव सिंह स्मारक समिति के मंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं द्वारा पद यात्रा के माध्यम से अपने हमउम्र साथियों के लिए संदेश भी प्रस्तुत किया गया है। युवा किसी भी समाज की तस्वीर और तकदीर बदलने में महती भूमिका निभाते हैं। व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष के अलावा समिति के मंत्री जनार्दन त्रिपाठी, अमित सिंह, अमिताभ शुक्ला, रीशू केसरवानी, धीरज मोदनवाल, अतुल साहू, अमन पंडा आदि लोगों ने यात्रा सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्मान

    वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्मान

    वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्मान

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर जूनियर हाई स्कूल किशनपुर आज वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल प्रबंधक राजा अग्रवाल ने विद्यालय को खूबसूरती से सजवाया और बैठने की उत्तम व्यवस्था करवाई और स्कूल प्रबंधक राजा अग्रवाल के द्वारा वार्षिक उत्सव जोर शोर से करवाया गया और सम्मान समारोह कार्यक्रम में अतिथियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ सुस्वागतम गीत के साथ आरंभ किया गया और बीच-बीच माल्यार्पण का कार्यक्रम चलता रहा मुख्य अतिथि लाल बहादुर सिंह प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर प्रबंधक एसबीआई किशनपुर प्रमुख रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा अखिलेश अग्रवाल रमेश चंद्र अग्रवाल गोपाल चंद्र अग्रवाल अनिल अग्रवाल सुशील अग्रवाल रविंद्र मिश्रा रहे मंच का संचालन मृत्युंजय अग्रवाल ने किया कार्यक्रम के बीच बीच में बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए और अपनी संस्कृति कलाओं का प्रदर्शन किया गया साथ ही बालक बालिकाओं को पुरस्कार दिया गया स्कूल के बालक बालिकाओं के द्वारा देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया गया एवं अलग-अलग कलाओं वेशभूषा व अमर शहीद भगत सिंह नाटक बालकों द्वारा प्रस्तुति दी गई और बालिकाओं द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया और देश भक्ति और धार्मिक गाने पर नृत्य पेश किया उस कार्यक्रम में सभी अतिथि गण एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग अध्यापक गण भाव विभोर हो गए यह क्षेत्र का पुराना विद्यालय है जिसमें बालक बालिकाओं शिक्षा ग्रहण कर सरकारी नौकरी प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण पर छात्र छात्राओं के अभिभावक गण वा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे इतना ही नहीं विद्यालय प्रबंधक राजा अग्रवाल के द्वारा भोजन नाश्ता की उत्तम व्यवस्था की गई थी उपस्थित लोगों ने भोजन भी ग्रहण किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • महिला पहलवानों के दांव—पेंच देख लोगों ने दांतों तले दबाई उंगली

    महिला पहलवानों के दांव—पेंच देख लोगों ने दांतों तले दबाई उंगली

    महिला पहलवानों के दांव—पेंच देख लोगों ने दांतों तले दबाई उंगली

    श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर उत्तम सिंह एवं समाजसेवी इंदु प्रकाश सिंह ने हाथ मिलाकर दंगल का किया शुभारम्भ

    गुड्डन जायसवाल
    किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में चल रही रामलीला में आज महिला पहलवान की कुश्ती का आयोजन किया गया था। जिसको देखने के लिए आसपास के क्षेत्र ही नही 2 जिलों के लोग भी आए, क्योंकि कस्बे में आयोजित होने वाली दंगल की सबसे खास बात यह होती है कि यहां कोई भी पहलवान मिलकर कुश्ती नहीं करता वही महिला पहलवानों में काजल बनारस से रिया कानपुर से चलकर आई जिनके बीच करीब 20 मिनट मुकाबला हुआ। दोनों एक—दूसरे को आगे पीछे कर रही थी लेकिन कुश्ती के अंतिम समय में रिया कानपुर ने 11 हजार की कुश्ती में बाजी मारी। वहीं दूसरी बड़ी कुश्ती लखन मध्य प्रदेश एवं गोलू मरका (बांदा) के बीच 5100 की हुई। जिसमे दोनों एक—दूसरे को अंतिम समय तक आगे पीछे करते रहे।

    अंतिम में कुश्ती बराबरी में छूटी और श्री रामलीला कमेटी ने दोनों पहलवानों को 5100-5100 रुपए प्रदान किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में रामलीला की सहयोगी हनुमानगढ़ी एवं रामगढ़ी के द्वारा नाटकों का मंचन किया जाना बाकी है। अबकी बार दंगल को और बड़ा प्रदेश स्तर में कराने का इरादा था लेकिन बरसात के कारण समस्त व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई लेकिन फिर भी आस पास इतना बड़ा दंगल नहीं होता। वही दंगल में इंदुप्रकाश ने महिला पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती कराई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

    Free OPD on World Arthritis Day (Wednesday, 12 October 2022): Durga City Hospital & Trauma Center | Address: Naiganj, Prayagraj Road, District Jaunpur | Contact: 9519842524, 9621082524, 9651442524, 9918777964 Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

  • पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा जिला पत्रकार संघ

    पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा जिला पत्रकार संघ

    पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के विरोध में उतरा जिला पत्रकार संघ

    राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, पत्रकार को किया जाये रिहा
    गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने मांग की
    गुड्डन जायसवाल
    फ़तेहपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में राहुल गांधी के गलत बयान को दिखाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ज़ी न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची। जब इसकी जानकारी गाजियाबाद पुलिस को ट्विटर से हुई तो वह भी वहां पहुंच गई। दोनों पुलिस के बीच इसको लेकर विवाद हो ही रहा था, तभी नोएडा पुलिस मौके पर पहुंचकर पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस रोहित रंजन को हिरासत में लेकर नोएडा नहीं पहुंची। मामला गाजियाबाद और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच फंसा हुआ है। सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगने के बाद नाटकीय ढंग से पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर जिला पत्रकार संघ के फ़तेहपुर के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जिले के दर्ज़नों पत्रकारों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर ज़ी न्यूज़ एंकर व वरिष्ठ पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
    इस दौरान जिलाध्यक्ष “श्री भदौरिया” ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एक टिप्पणी को लेकर पत्रकार रोहित रंजन को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिना वर्दी नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया जो अत्यंत निंदनीय है। विधि विरुद्ध की गई दमनकारी नीति अपनाने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किये जाने के साथ ही पत्रकार रोहित रंजन द्वारा भूलवश राजस्थान की घटना पर दी गई टिप्पणी पर माफी मांगने के बाद भी पुलिस की यह कार्रवाई पत्रकार उत्पीड़न की ओर इशारा करती है। जिला पत्रकार संघ, वरिष्ठ पत्रकार रोहित रंजन सहित पूर्व में अन्य पत्रकारों पर हुई उत्पीडनात्मक कार्रवाई के तहत पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेकर पत्रकार रोहित रंजन को बिना शर्त रिहा जाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर अतिशीघ्र लागू करने की मांग की है।
    इस दौरान जयकेश पांडेय, अवनीश सिंह चौहान, आशीष दीक्षित, शाहिद अली, प्रेमलाल शाहू, इरशाद सिद्दीकी, रामू सिंह परिहार, ऋषभ उमराव, शोएब अहमद, मो. मोइन, कमल सिंह, जावेद अहमद, रानू मिश्रा, सुशील मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, जितेंद्र विश्वकर्मा, अरमान खान, संदीप शुक्ला, शनि गोस्वामी आदि जिले पत्रकार मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    RK Hospital And Blood Component Center

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

    Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat