चेयरमैन ने असहाय गरीबों को बांटे कम्बल, खिले चेहरे
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के सोनारी रोड, गोढवापर में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने गरीब असहाय व मजूदरों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया गया कि लगभग 300 लोगों के बीच कंबल बांटे गए कम्बल पाकर लोगों के खिले चेहरे। इस उपरांत कई क्षेत्रीय सम्मानितगण भी अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए नेक काम में अपनी सहभागिता दिखाई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने वार्डों में जाकर निराश्रित लोगों का चयन कर सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटकर राहत प्रदान की। कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिल उठे। इन्होंने बताया कि अपनी ग्राम पंचायत में जरूरतमंद असहाय व मजदूरों लोगो को चिंहित कर कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, सभासद लवलेश सोनकर, मोहम्मद कलीम, सुनील कुमार, गब्बर केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।