Category: औरैया।

नवविवाहिता ने की आत्महत्या
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
महीने पहले हुई थी शादी, फांसी पर लटका मिला शव
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां एक नव विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई।
जिनकी शादी पिछले साल 14जुलाई को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर राजेंद्र कुमार राजपूत के साथ हुई थी। बताया गया कि प्रिया अपने ससुराल से 4 फरवरी को प्रतापपुर आई थी। गुरुवार की सुबह जब परिजनों ने उन्हें घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका हुआ देखा तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह और कोतवाल राजकुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृतका के ससुराल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच गहनता से कर रही है। आत्महत्या का पता लगाने में जुटी है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

अटसु से बिरहुनी मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान
अटसु से बिरहुनी मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
अटसु, औरैया। अजीतमल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बिरहुनी से अत्सू को जोड़ने वाला रोड गड्डढों में तब्दील हो गया है। वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश के समय तो इससे निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग ने गड्ढा मुक्त करवाई जाने की मांग की है। बिरहुनी से हालेपुर होते हुए अटसु जाने वाली रोड तीन किलोमीटर मार्ग खस्ताहाल है। बरसात में इस मार्ग से निकलना दूभर हो जाता है। क्षेत्रीय दीपू, रोहिताश, प्रबल, डॉक्टर, प्रेम कुमार, कृपाल सिंह आदि लोगों ने बताया कि रास्ता खराब होने से ग्रामीणों को एक—दो किलोमीटर का चक्कर काटकर खरीदारी करने के लिए जाना पड़ता है। सरकार दावे करती है कि जिले में गड्ढा मुक्त अभियान पूर्ण है। वहीं बिरहुनी, अटसु मार्ग गड्ढा मुक्त अभियान हबाहवाई है। लोगों का कहना है कि मुख्य रोड से यह रास्ता हमारे गांव के लिए सीधा पड़ता है। गड्ढे होने के कारण बरसात में इस रास्ते से किसान अपनी फसल को ट्रैक्टर पर लादकर नहीं निकल पाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से जाने की मांग की है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

भारतीय किसान यूनियन भानु ने चलाया सदस्यता अभियान
भारतीय किसान यूनियन भानु ने चलाया सदस्यता अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
बिधूना, औरैया। भारतीय किसान यूनियन भानु में नियुक्ति की गई जिसमें विनीत कुमार को ग्राम पंचायत अध्यक्ष छात्र संघ भाईपुर, सुनील प्रजापति को तहसील सचिव छात्र संघ बिधूना, शिवम कुमार को ब्लॉक सचिव छात्रसंघ अछल्दा बनायाग या। औरैया जिले में भाकियू टीम द्वारा जोरदार से चलाया जा रहा है। टीम में नए पदाधिकारियों के द्वारा संकल्प लिया गया कि वह समस्त टीम कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ मिलकर कार्य करेंगे। किसानों के लिए हर समय संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छात्रसंघ प्रशान्त सेंगर, सुशील शाक्य, बी ग्राम पंचायत अध्यक्ष, पप्पू सेंगर ब्लॉक संगठन मंत्री अछल्दा सर्वेश प्रजापति, लल्लन प्रजापति, रामविलास प्रजापति, राजीव शाक्य,
सतीश, मुकेश, ओम पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

गणतंत्र दिवस पर किसान यूनियन टिकेट संयुक्त किसान मोर्चा संग निकाली रैली
गणतंत्र दिवस पर किसान यूनियन टिकेट संयुक्त किसान मोर्चा संग निकाली रैली
राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
अछल्दा, औरैया। भारतीय किसान यूनियन टिकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकेट के निर्देशन पर गणतंत्र दिवस पर नेविलगंज स्थित मंडी समिति में किसानों ने जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत नेतृत्व में ध्वजारोहण कर सयुक्त किसान मोर्चा रैली निकाली गई।
केंद्र सरकार द्वारा किसानों से किए गये वादे पूर्ण न होने को लेकर राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन दिया गया। विकास खंड बिधूना, अजीतमल सहार से आए किसानों ने ट्रैक्टर रैली नेविलगंज, नहर बाजार, सराय बाजार होते हुए फफूंद रोड महेवा रोड होते हुए ब्लॉक पहुंचकर जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष ने किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने ज्ञापन देते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गयें वादे खोखले नजर आ रहे हैं। किसानों की कोई अधिकारी सुनने बाला नहीं है। किसानों की फसलों का स्वामी नाथन रिपोर्ट समर्थन मूल्य की गारंटी बनाई जाए। किसानों का कर्जा माफ किया जाय। साथ ही नलकूप बिजली पूर्णता मुक्त कराई जाए। नायब तहसील रुचि मिश्रा ने किसानों का ज्ञापन लेते हुए कहा दिए सम्बंधित दिये गये ज्ञापन को भेजा जायेगा हर संभव मदद की जाएगी। मौके पर जिलाउपाध्यक्ष जीत सिंह पाल के साथ सेकेंडों किसानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में थाना पुलिस मौजूद रही।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे नरकीय जीवन
ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे नरकीय जीवन
सचिव की हिटलरशाही के आगे गांव के बाशिंदों में खौफ
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। विकास खण्ड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुढ़ी में आज भी मूलभूत सुविधाओं से वन्चित है यहॉ के बाशिन्दे नरकीय जीवन जीने को विवश है।
किसी के पास आवास नहीं है तो किसी के पास शौचालय नहीं है। सड़क बनी मगर जगह—जगह गड्डे हादसा को दावत दे रहे हैं। ग्राम पंचायत में तैनात सचिव को सफेदपोश का संरक्षण मिलने से हिटलरशाही अन्दाज में काम कर रहे हैं। एक नजर सफाई व्यवस्था को देखे तो नालियां गंन्दगी से बजबजा रही है। गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है गांव में जल निकासी न होने से बनी नालियां पूरी तरह से कूड़े-कचरे से पट गई हैं। नालियों में पानी इकट्ठा होने से गांव की सड़कों पर गन्दगी फैली हुई है।
ग्रामवासियों को गदगी के कारण संक्रमण बीमारी फैलने की चिंन्ता सता रही है। गांव में फैली बदबू फैलने से जीना दुश्वार हो गया है।शासन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता मिशन की इस गांव में खिल्लिया उडाई जा रही है। इस ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान पूरी तरह फ्लाप साबित हो रहा है। ग्राम पंचायत मुढ़ी की दलित प्रधान से सचिव मनमाने तरीके से काम ले रहे हैं।
गांव के लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ प्रधान चुना था, उस पर खरा उतरने का प्रयास तो कर रही, मगर सचिव की दूषित कार्यशैली के चलते असहाय सी नजर आ रही है। दलित महिला होने का पूरा लाभ उठा रहे है। इसमें गांव में¨हिन्दू, मुस्लिम सभी धर्म व जाति के लोग निवास करते हैं और मूलभूत जैसी सुविधाओं से आज भी वंचित है। ग्राम पंचायत का कितना विकास हुआ है। यह धरातल पर नजर आ रहा है। क्या इस ग्राम पंचायत को कोई भी बजट नहीं दिया जाता है अगर दिया जाता है तो जाता कहां है?ग्रामीणों को सुविधाओं के नाम पर नरकीय जीवन यापन कर रहे हैं। पंचायत का मुखिया सचिव के कोप भजन का शिकार है। साफ-सफाई करने के लिए वर्तमान में सफाई कर्मी तैनात है लेकिन वह गांव में सफाई नही करता है, इससे गांव की गलियो में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। घरों का गंदा पानी सड़कों पर वह रहा है। ग्राम पंचायत से नालियों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक नहीं कराया है जिससे कुछ नालिया उखड़ी पड़ी है।
ग्राम पंचायत में तैनात सचिव अंशुल मिश्रा की खाऊ कमाऊ नीति के चलते ग्रामीणों का जीवन नरकीय बना दिया गया है। बताते हैं कि यह सचिव लम्बे समय से ब्लाक में तैनात है। उसकी तैनाती उसी पंचायत में की जाती है जिसमें महिला प्रधान हो अपनी मनमानी के चलते ग्रामीणों को परेशान करता रहता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है। सचिव सरकारी धन से मौज—मस्ती कर रहा है। इस ग्राम पंचायत में महिला प्रधान होने से उसका पूरा लाभ उठा रहा है। गांव में सचिव का रौब चल रहा है, इसलिए नालियों की सफाई नहीं हुई है और नालियों में गन्दे पानी का प्रवाह ठीक से नहीं हो पा रहा है जिससे नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे उठ रही दुर्गंध ग्रामीणों के लिए फजीहत बनी है। नालियों का पानी सड़को पर बह रहा है जिससे लोगों का सड़क पर निकलना दुर्लभ हो गया है। गांव में बने आर आर सी सेंटर भी बन्द पड़ा है।
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता मिशन के तहत साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस स्वच्छता अभियान को उक्त ग्राम पंचायत ठेगा दिखा रही है। ग्रामीणों ने साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में शहार विकास खण्ड के याकूबपुर कन्या इण्टर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक रवि राजपूत ने कहा कि खेलकूद से आप सी सद्भावनाओं बढ़ती हैं और तन मन स्वस्थ रहता है। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य के साथ-साथ अपने भी भविष्य का निर्माण कर सकता है और बेरोजगारी जैसी समस्या का भी निदान कर सकता है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक अनवर वारसी ने कहा कि खेलकूद के कार्यक्रम होते रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों बढ़ेगी तो युवाओं का विकास सम्भव है। युवा नेहरू युवा केन्द्र के साथ जुड़कर लाभ ले सकता है। युवा नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर फायदा उठा सकता हैं। गांव व ब्लॉक स्तर जिले स्तर से प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक युवाओं के पहुंचकर अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपना व अपने समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। कबड्डी याकूबपुर अभी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान टीम निवाजपुर सीलम ने प्राप्त किया। वालीबाल में विजेता टीम निवाजपुर और उपविजेता टीम धर्मपुर ज्ञानी रही। बैडमिंटन में शीतल ने प्रथम स्थान शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुश्ती में राजा सिंह ने प्रथम, अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में निशि ने प्रथम स्थान, शिल्पी ने द्वितीय स्थान व राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अभय कुमार ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व राजर्षि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अंबर सिद्धकी, जितेंद्र सिंह, आदर्श, रवि श्याम सिंह, कश्यप, विवेक कुमार, कमलेश कुमार, राम प्रसाद, ललित कुमार, मनोज, उमेश, राजेश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय कुमार ने किया।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a

3 जनवरी को होगा वॉलीबॉल चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
3 जनवरी को होगा वॉलीबॉल चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिह
औरैया। बिधूना में पूर्व ब्लाक प्रमुख सहार आछे लाल वर्मा के स्म्रति मे आयोजित होने वाली पांचवी वॉलीबॉल चैंपियन्स ट्रॉफी का आयोजन भव्य तरीके से 2 और 3 जनवरी को याकूबपुर के कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है
जिसमें उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के कई जिलों की टीमें हिस्सा ले रही है ट्रॉफी के आयोजक जिला वॉलीबॉल संघ औरैया के संयुक्त सचिव रविंद्र राजपूत (रवि) ने बताया कि यह पांचवा वॉलीबॉल चैंपियन्स ट्रॉफी बहुत ही शानदार और यादगार रहेगा इसमें इस बार कई प्रदेशों की बड़ी-बड़ी टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें प्रथम विजेता को 5100 रुपये तथा प्रमाण पत्र व उप विजेता 3100 रुपये तथा प्रमाण पत्र दिये जायेंगे कोसभी प्रतिभागी भाग लेकर के अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं आयोजन को सफल बनाने के लिए कम्लेस कुमार, जितेंद्द सिंह, विवेक कुमात्, गोविंद राजपूत,अनवेद राजपूत, आरविंद प्रताप, ऋषि राज आदि लोग पूरी तैयारी मे जुटे हैं क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक सहभागिता प्रदान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने का आग्रह किया गया हैआधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a

भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने उठायी समस्या
भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने उठायी समस्या
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपाल पुर में रविवार को बैठक हुई जहां भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने आवारा गोवंश, बहेड़ा माइनर की दहियापुर नियामतपुर से बरेला टेल तक बंबा की सफाई एवं सरकार किसान सम्मान निधि के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री की समस्या की बात कही।
शिवनंदन भदोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत फोन पर बात कर किसानों की मांंग रखा। संबंधित अधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। इस अवसर पर संतोष तिवारी जिलाध्यक्ष, राघवेंद्र पाठक, प्रमोद दुबे, शिवकांत दुबे, नाथू राम तिवारी, मंजुल पांडेय, विशिष्ट तिवारी, रविंद शुक्ला, रजनीश राजपूत आदि मौजूद रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a

वीर कुंवर जन कल्याण सेवा फाउण्डेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता पर किया कार्यक्रम
वीर कुंवर जन कल्याण सेवा फाउण्डेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता पर किया कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। वीर कुंवर जन कल्याण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत आनेपुर औरैया में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ जहां जरूरतमंद बच्चों को मिला निःशुल्क स्टेशनरी का उपहार मिला।
अभियान के दौरान जरूरतमंद, निराश्रित और असहाय बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री मिलने से उनके चेहरों पर खुशियां झलक उठीं।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करना था। समाजसेवकों और ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक/सचिव प्रबल प्रताप सिंह राठौर ने जागरूकता अभियान की रूप—रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक त्रिवेदी, गिरीश कुमार, गोपालजी तोमर (ऐडवोकेट), रोहित कुमार, समाजसेवी अध्यापक अनुज प्रताप सिंह, अनिल कुमार सहित ग्रामवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य गांव में हरित आवरण बढ़ाना और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना था। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। ग्रामीणों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस तरह के आयोजनों से न केवल बच्चों और ग्रामीणों को लाभ मिलता है, बल्कि समाज के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित होता है। यह अभियान फाउंडेशन के सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a

बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
औरैया। विकास खंड बिधूना में बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विकास खंड अधिकारी की अध्यक्षता में की। इस मौके पर कहा गया कि बालक और बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की शोषण होने पर अपने संबंधित थाने को तत्काल में सूचित करें। महिलाओं के लेगिंग अपराध के निवारण के अधिनियम 2013 कन्या भ्रूण हत्या बालिकाओं की देख—रेख के पास्को एक्ट बाल विवाह बाल श्रम बाल श्रम के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा बनाए गए विशेष नियम और अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विधवा पेंशन स्पॉन्सरशिप योजना महिलाओं के लिए सरकार द्वारा बनाए गए और विशेष कानून और अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान कोविद-19 के कारण मृत्यु हुई अभिभावकों के बच्चों को बल सेवा योजना के बारे में बताया गया। नवजात शिशु मिलने पर थाने के बाल कल्याण अधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई बाल कल्याण समिति संरक्षण अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल सूचित करने के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में पास्को एक्ट जेजे एक्ट 2015 पर चर्चा की गई। बालिकाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता होने पर अपने संबंधित थाने में तत्काल में सूचना करें। हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

सेवानिवृत्त जनों के प्राप्त मामलों का नियमानुसार विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर करायें निस्तारण: डीएम
सेवानिवृत्त जनों के प्राप्त मामलों का नियमानुसार विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर करायें निस्तारण: डीएम
कहा— प्राप्त मामलों का निस्तारण सभी 15 दिन में नियमानुसार करें निराकरण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित पेंशनर्स दिवस पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए जनों की समस्याओं को सुना और प्राप्त आवेदनों का संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि जो भी मामले भुगतान संबंधी प्राप्त हुए हैं, उनका हर संभव प्रयास करते हुए विभाग/पटल के माध्यम से आगामी 15 दिन में नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अपने सेवाकाल के दौरान कार्य करते हुए लोगों को समस्याओं से निजात दिलाई है और अब आप लोग अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटके यह बहुत पीड़ादायक है।
आगामी बैठक के पूर्व प्राप्त मामलों की निस्तारण संबंधी सूचना आपको प्राप्त करा दी जाएगी जिससे पुनः शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेन्द्र पाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक कोषाधिकारी अजय तिवारी, गौरव पाण्डेय लेखाकार, मनीष गुप्ता लेखाकार सहित संबंधित अधिकारी एवं पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

डीएम ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण
डीएम ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अटल आश्रय स्थल पर रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को निर्देशित किया कि रैन बसेरा में सर्दी बचाव हेतु समय से व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने शहर में बाजार बन्दी का निरीक्षण करते दुकानें खुली होने पर नाराजगी व्यक्त करते दो दुकानों के चालान कराये। उन्होंने गौरैया तालाब के समीप शिव मंदिर के हो रहे जीणोद्धार का निरीक्षण करते संबंधित को मानक के अनुरूप व समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आवास विकास में निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि मानक और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो दृष्टिगत होने पर जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आपके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमावता निवासी पंकज कुमार उर्फ लल्ली पुत्र रामशरन उम्र करीब 22 वर्ष शौचक्रिया के लिए जा रहा था ।तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे टैक्टर ट्रॉली में दबकर उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। टैक्टर सामने बने नहर किनारे खंदी में जा गिरा और युवक का सिर टैक्टर के पहिया से दब गया और ट्राली उसके ऊपर पलट गई।
ट्राली के नीचे आ जाने से दबकर उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली को सीधा कर शव को बाहर निकाला गया। मृतक अकेला भाई और बहिन सोनी 24 वर्ष थी बहिन की शादी करीब 3 वर्ष पहले हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्टर कृष्णा भट्टा काजीपुर पर कच्ची ईट ढुलाई का कार्य करता था।टैक्टर चालक टैक्टर छोड़कर भाग गया। जबकि चालक का नाम पता अज्ञात है टैक्टर पॉवर ट्रेक 434 का नंबर एमपी 16 एए 7266 है। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। अजीतमल कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को सूचना मिलते ही मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस चिचोली औरैया भेजा। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया जबकि उसका चालक फरार है। चालक की तलाश जारी है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

पीड़ितों के रूपये कराये गये वापस
पीड़ितों के रूपये कराये गये वापस
आनलाइन ठगी के शिकार हुए थे पीड़ित
औरैया। साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल साइबर क्राइम औरैया आलोक मिश्र के मार्गदर्शन में साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना औरैया द्वारा साइबर अपराधों को रोकने व साइबर अपराध पीडितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से लगातार सार्थक प्रयास करते हुए साइबर अपराध के शिकार 07 पीड़ितों के कुल 04,12,939.00 रूपये अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस कराये गये। सभी आवेदकों/पीडितों द्वारा पुलिस अधीक्षक औरैया व साइबर सेल/साइबर क्राइम थानाकर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।
साइबर क्राइम टीम औरैया के निरीक्षक दीपक कुमार प्रभारी थाना साइबर क्राइम, मुख्य आरक्षी अनुराग मिश्रा साइबर सेल, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार थाना साइबर क्राइम, मुख्य आरक्षी अमित कुमार थाना साइबर क्राइम, आरक्षी धीरज यादव थाना साइबर क्राइम, आरक्षी गौरव चौधरी थाना साइबर क्राइम का विशेष सहयोग रहा।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

बैसौली अड्डा गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना की खुली पोल
बैसौली अड्डा गांव में स्वच्छ भारत मिशन योजना की खुली पोल
नारकीय जीवन जीने को ग्रामीण मजबूर
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत मे केंद्र सरकार की महत्वकान्छी स्वच्छ भारत मिशन योजना की पोल खुलती नजर आ रही है।
गांव की सड़कें और गलियाँ पैदल चलने के लायक भी नहीं है। सरकार ग्रामीणों को स्वस्थ रखने के लिए साफ सफाई पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। सचिव और प्रधान की लापरवाही से सड़को पर गंदगी हैअछल्दा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैसौली अड्डा में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना की पोल खुलती दिख रही है। गांव की सड़कें और गलियों मे भरा कीचण यह बताने के लिए पर्याप्त है कि इस गांव मे स्वच्छ भारत मिशन का काम धरातल पर नही हुआ है l सरकार साफ सफाई के बल पर ग्रामीणों को स्वस्थ रखना चाहती है लेकिन ग्राम सचिव और प्रधान मिलकर योजना को पलीता लगाने पर तुले है। गांव की अधिकतर सड़कों और गलियों मे कीचण भरा होने के कारण बच्चों को विद्यालय जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को दैनिक कार्य करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l वही सड़के भी अधूरी पड़ी है। गांव के खेतों में सड़के दवी हुई है। गांव निवासी अंकुश, प्रदीप कुमार, कमलेश, सूरज सिंह, सपना, प्रीति, रेखा शिवानी आदि ग्रामीण आदि ने बताया कि ग्राम सचिव नीरज कुमार पांडेय को सूचना देने के बाद भी वह गांव नहीं आए, महिला प्रधान हैं वह गांव का निरीक्षण करने भी नहीं आती हैं। प्रधान का पति प्रधानी का काम काज देखता है। कहने पर भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी के पास जाकर शिकायत करेंगे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

नगर पंचायत अटसू में हाई मास्क लाइट खराब होने से चौराहों पर अंधेरा
नगर पंचायत अटसू में हाई मास्क लाइट खराब होने से चौराहों पर अंधेरा
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
अजीतमल, औरैया। नगर पंचायत अटसू में हाई मास्क लाइटें कई दिनों से खराब पड़ी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ईओ नगर पंचायत की उदासीनता के चलते चौराहे जैसी जगहों पर हाई मास्क लाइटें कई दिनों से सही नहीं हुई।
नगर पंचायत के सभासद और जनता तथा राहगीर परेशान हैं, नगर पंचायत अटसू की जनता से लंबी लंबी विकास की डींगे हांकते हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि कहते घूमते हैं कि मेरे कार्यकाल में विकास कार्य लगा तार बड़े पैमाने पर कराए जा रहे हैं। तो वहीं सभासद प्रतिनिधि सुमित नारायण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इंदू स्वदेश प्रकाश पोरवाल के कार्यकाल में जो पहिले से ही हाई मास्क लाइटें लगी थीं वो भी चालू नहीं हैं। जबकि अटसू मुख्य चौराहे पर अभी अक्टूबर माह में लगवाई गई हाई मास्क लाईट भी पिछले कई दिनों से नहीं जल रही है। वही प्रतिनिधि ने बताया कि हाई वोल्टेज आने के कारण हाई मास्क लाइटें अधिकतर फुक गई है जल्द ही ठीक कराई जाएगी।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

सड़क सुरक्षा यातायात माह— 2024 का हुआ समापन
सड़क सुरक्षा यातायात माह— 2024 का हुआ समापन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में विगत एक माह से चलाये जा रहे।
यातायात माह नवम्बर 2024 का भव्य समापन समारोह जेपी इंटरनेशनल स्कूल औरैया में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। यातायात माह के कार्यक्रम में जनपद के सभी स्कूल के बच्चों तथा उपस्थित अभिभावकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने, रैली निकालने व नुक्कड़ नाटक आयोजन करने हेतु सहृदय धन्यवाद किया तथा बच्चों/विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना स्थल पर उपस्थित होने की स्थिति में एक अच्छे (नेक) नागरिक होने का परिचय देते हुए दुर्घटनाग्रस्त की सहायता करते हुए उसे उपचार दिलाने की व्यवस्था कराएं जिससे उसकी जान बचाने पर पुण्य तो मिलेगा साथ ही सरकार द्वारा पुरस्कार भी दिया जाता है। हम सभी का दायित्व है कि किसी भी स्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और अपने परिवार के साथ-साथ दूसरों को भी इसके संबंध में अवगत कराये। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनाएंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे।लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे। गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व अध्यापक अध्यापिकाओं सहित उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई। यातायात पुलिस औरैया द्वारा सभी को पम्पलेट्स/हैंडबिल बांटे गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात/अजीतमल श्री अशोक कुमार, प्रभारी यातायात उ.नि. देवेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य सहित संबंधित अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

श्रीराम कथा के साथ सुन्दर झांकियों की हुई प्रस्तुति
श्रीराम कथा के साथ सुन्दर झांकियों की हुई प्रस्तुति
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
बेला, औरैया। ग्राम महू शिवरा में चल रही श्रीमद्भागवत एवं श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की आवक निरंतर बनी हुई है। दिन में श्रीमद्भागवत कथा एवं शाम के समय श्री राम कथा में राम नाम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर भक्ति कर रहे हैं।
श्री राम कथा में सोमवार को प्रवचन करते हुए कथावाचक नन्द किशोर द्विवेदी जी कानपुर बालों ने कहा कि मानव का मन संसारिक और संतों का मन परमार्थ के कार्य में व्यस्त रहता है। राम कथा जीवन में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रतिदिन दो घंटा राम के लिए प्रदान करें तो व्यक्ति जन्म-जन्म तक सुख भोगेगा। ईश्वर चाहते हैं कि आप शुद्ध अंत:करण से उनके पास आएं। प्रभु के पास जो स्वच्छ भाव से जाता है उसका कल्याण अवश्य होता है, भक्ति संध्या कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा कृष्णा जी की झांकी मनमोहक प्रस्तुति का समिति सदस्यों ने अपने परिवार सहित भरपूर आनंद लेते हुए धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। बताया कि श्रीरामकथा के तीसरे दिन राम की भक्ति में निरन्तर लिप्त रहेगा तो भक्त होगा, प्रसंग में बताया माता कौशल्या ने भोग बनाया और बालक शुरूप भगवान राम को भोग लगाया तो भगवान राम जी घुटनों के बल चलकर आए और भोग लगाया, लेकिन वशिष्ठ जी को भोजन न मिला भगवान राम ने झूठा कर दिया जिस वजह से उनको दान देना पड़ा। कथावाचक संत ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्री रामावतार के प्रसंगों को आगे सुनाते हुए मनु-सतरूपा प्रसंग, राजा प्रताप भानु प्रसंग, रावण- कुंभकरण आदि का जन्म, पृथ्वी देवता, ब्रह्माजी के द्वारा भगवान को स्तुति एवं श्री राम जन्मोत्सव की कथा सुनाकर संगीतमयी भजनों से श्रोताओं को नाचने झूमने पर विवश कर दिया जिसमें समस्त ग्रामवासियों के सहयोगियों से कथा का आयोजन चल रहा है। ये कथा किसी व्यक्ति विशेष की कथा नहीं बल्कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से निरन्तर चल रही हैं। आप सभी का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहे तो ये धार्मिक कार्य लगातार होते रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

प्रदर्शनी व प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
प्रदर्शनी व प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तिलक महाविद्यालय इंदिरा हाल में विज्ञान प्रदर्शनी नृत्यप्रतियोगिता भाषण लेखन प्रतियोगिता फोटोग्राफी प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया।
आए हुए अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत कर विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि युवाओं के द्वारा देशहित के लिए जो कार्य किया जाना है वह महत्वपूर्ण भूमिका युवा निभा सकते हैं। युवा देश का भविष्य उनके द्वारा ही देश का उज्जवल भविष्य देखा जाता है। सरकार युवाओं के उत्थान के लिए तमाम तरीके की योजनाओं को संचालित कर रही है। युवा सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर अपने आप को लाभान्वित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाज के उत्थान के लिए नई-नई योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। युवा प्राचीनतम सभ्यता को अपनाकर भारतीय में जीना सीखें जिससे सनातनी संस्कृति को बनाए रखने में महत्व भूमिका युवा अदा कर सकते हैं। अंत में विधायिका ने लोकगीत गाकर व ढोलक बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनूप गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका परिषद से जितना भी समाज उत्थान के लिए सहयोग हो सकता वह किया जा रहा है। मेरे स्तर से जो भी सहयोग होगा वह किया जाएगा। युवा अपनी ताकत को पहचाने और इसको इस्तेमाल कर भविष्य निर्माण में अपनी ताकत को लगाकर भारत को उच्चतम स्तर पर पहुंचाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष ने आए हुए सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम जनपद में किए जाते रहेंगे। युवा इसका लाभ उठाएं और आगे बढ़े। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मंडलीय प्रादेशिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. रवि कुमार प्राचार्ययुवा कल्याण अधिकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नफीस अहमद, वंदना, सर्वेश, बाथम योगाचार्य अजय राजपूत योगेश कुमार नितिन डॉक्टर सपना, प्रियंका, खुशबू, नेहा, सुलोचना, सुनीता, अनीता, मांडवी, सौरभ, गौरव, ललित सहित तमाम प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अवधेश ने किया।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

महू में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
महू में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
बेला, औरैया। ग्राम महू शिवरा बेला में कथा का प्रथम दिवस का आयोजन शुरू हुआ। प्रथम दिवस पर ईश्वर की आराधना कर कलश स्थापित किए गए।
कथा वाचक नंद किशोर द्विवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। व्यक्ति कितना भी अधम क्यों न हो, सच्चे मन से श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण करने मात्र से पापों से मुक्ति मिल जाती है। भागवत कथा कलिकाल में मानव मात्र के लिए उस नौका के समान है जिस पर सवार हुए बिना भवसागर से पार पाना मुश्किल है। दिन में श्रीमद्भागवत कथा एवं रात्रि में रामकथा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

बल्लापुर में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
बल्लापुर में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत संकुल स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता ग्राम बल्लापुर में जूनियर हाईस्कूल में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि टिल्लू राजपूत ने फीता काटकर किया। साथ ही कहा कि हमारी तरफ से जो भी सहयोग होगा, किया जाएगा। बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति भी रुचि रखे।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार खेलों के प्रति विशेष ध्यान दे रही है। खेलों के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए, बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति भी ध्यान देना चाहिए। जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण खंड शिक्षाधिकारी ने किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्र का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दीपक दुबे ने कहा कि ये छोटे—छोटे बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ग्राम प्रधान बीसलपुर राजकुमार नायक, नोडल शिक्षक हर्ष पांडेय, अमित भदौरिया, मनोज भदौरिया, नेमा, शिव कुमार, देवेंद्र कुमार, मानसी पुरवार, वर्षा गुप्ता, नरेंद्र कुशवाहा, रश्मी गुप्ता आदि लोगों का सहयोग रहा। 100 मीटर बालक जूनियर असित कुमार बीसलपुर प्रथम, नितिन सोहरी गढ़िया द्वितीय, दिव्यांश रुरुआ तृतीय रहे। 100 मीटर बालक प्राथमिक रीतीरमन गोपालपुर अड्डा प्रथम, लव कुमार बीसलपुर द्वितीय, आर्यन तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका जूनियर संस्कृति रुरुआ प्रथम, आकांशा द्वितीय, रोली बीसलपुर तृतीय रही। 50 मीटर बालक प्राथमिक आशुतोष प्रथम, कावांश पूर्वा झावर द्वितीय, आशिक डेरा बंजारन तृतीय रहे।
200 मीटर बालिका जूनियर संस्कृति रुरुआ प्रथम, आकांशा द्वितीय, प्रतिज्ञा बीसलपुर तृतीय रहे। 200 मीटर प्राथमिक बालिका निशा बीसलपुर प्रथम, सुप्रिया वीघेपुर द्वितीय, नेहा पूर्वा झावर तृतीय रही। 200 मीटर प्राथमिक सचिन पूर्वा झावर प्रथम, प्रशांत बल्लापुर द्वितीय, राजनारायण तृतीय रहे। 400 मीटर बालिका संस्कृति रुरुआ प्रथम, आकांशा द्वितीय, लक्ष्मी बल्लापुर तृतीय रही। 400 मीटर बालक सूरज बीसलपुर प्रथम, शिवा रुरुआ द्वितीय, विभुज तृतीय रहे। कबड्डी बालिका जूनियर में बीसलपुर प्रथम और रुरुआ द्वितीय रही।
बालक जूनियर में बीसलपुर प्रथम रुरुआ द्वितीय रही। गोला फेंक जूनियर बालिका में संस्कृति रुरुआ प्रथम, प्रतिज्ञा बीसलपुर द्वितीय, मधु बीसलपुर तृतीय रही। जूनियर बालक में सौरभ बल्लापुर प्रथम, दिव्यांश रुरुआ द्वितीय, मोहित तृतीय रहे। कबड्डी बालिका प्राथमिक में बीसलपुर प्रथम, रुरुआ द्वितीय रही। योगा में जूनियर बीसलपुर विजेता रही, सुलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक कुशाग्र पूर्वा झावर प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, जानवी तृतीय रही। जूनियर सुलेख अविका गुप्ता सोहरी गढ़िया प्रथम, सजल कुमारी रुरुआ द्वितीय, साक्षी बीसलपुर तृतीय रही। निर्णायक मंडल में शिवम् चौहान, नवनीत राजपूत, आशुतोष पांडेय, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, राघवेंद्र राजपूत आदि लोगों का सहयोग रहा।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

दीपोत्सव को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी
दीपोत्सव को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन व अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) महेन्द्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुरक्षित दीपावली मनाये जाने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा उपायों को दृष्टिगत क्या करें, क्या न करें को लेकर एडवाइजरी जारी की है। हमेशा पटाखे खुली जगह में फोड़ना चाहिए। यह ध्यान रखें कि आसपास कोई ज्वलनशील चीज नहीं होनी चाहिए। दिया/मोमबत्ती सुरक्षित स्थान पर ही सजाये
बिजली की झालर आदि से बिजली के बोर्ड पर अत्यधिक भार न दें। शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना से विशेष रूप से सतर्क रहें। तेज आवाज वाले पटाखे, हास्पिटल आदि के पास न छुड़ायें। यह ध्वनि प्रदूषण के साथ आपके एवं दूसरों के कानों को नुकसान पहुचा सकते हैं तथा दिल के मरीजो को अत्यधिक नुकसान की सम्भावना रहती है। अपने घर में पटाखे चलाते समय अग्नि दुर्घटना से तुरन्त निपटने के लिए 2 बाल्टी पानी व बालू भर कर रखे ।आग लगने पर फायर ब्रिगेड को कॉल करें। पटाखे फोड़ते समय बच्चों का ध्यान रखें। आतिशबाजी करते समय जूते पहने रहें। पटाखा फोड़ने के बाद हाथों को साफ पानी से धोए। जानवरों के ऊपर तथा वाहनों के आस पास पटाखे न चलायें। कभी बिजली के खंभों और इलेक्ट्रिक तारों के पास पटाखे नहीं जलाएं। सिल्क और सिंथेटिक कपड़े नहीं पहनें। इसमें आग जल्द लगती है। अगर पटाखों को फटने में समय लग रहा है, तो उसके पास नहीं जाएँ। इसे बुझाने के लिए पानी डालें। सैनिटाइजर को पटाखों और आग से दूर रखें। पटाखे जलाते समय माचिस, मोमबत्ती और दीपक को पास नहीं रखें। जानवरों को परेशान न करें। दिवाली के दिन किसी प्रकार का नशा नहीं करें।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

कार कंटेनर में घुसी, चालक समेत 2 घायल
कार कंटेनर में घुसी, चालक समेत 2 घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
मुरादगंज, औरैया। रविवार शाम कानपुर से इटावा की ओर जा एक अर्टिगा जलूपुर हाइव पर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर में घुस गई जिससे आर्टिंगा सवार भरथना निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर रहने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इटावा जिले के भरथना निवासी पवन सिंह पुत्र पंचम सिंह अपनी अर्टिगा कार से कानपुर से अपने घर वापस जा रहा था। शाम लगभग साढ़े 6 बजे जैसे ही वो जलूपुर हाइवे स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा वैसे ही आगे जा रहे कंटेनर चालक ने किसी कारण से ब्रेक लगाए। जिसके चलते पवन अपनी कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और कार पीछे से कंटेनर में घुस गई जिससे पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने घायल को बाहर निकाला और सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

28 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम
28 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। माय भारत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दीपावली के उपलक्ष में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
जिसमें व्यापार मंडल का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रथम चरण में मार्केट में स्वच्छता कार्यक्रम स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा द्वितीय कार्यक्रम अस्पताल में स्वच्छता कार्यक्रम तीसरा यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला विभाग अधिकारी अनवर वारसी ने दी।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

आंगनवाड़ी का कार्य अधूरा होने पर डीएम से की गयी शिकायत
आंगनवाड़ी का कार्य अधूरा होने पर डीएम से की गयी शिकायत
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। बिधूना तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के कल्यानपुर में 2020-2021 में आंगनवाड़ी स्वीकृत हुआ था।
तब से उसका कार्य उसी वर्ष शुरू करवा दिया गया था जिसको लेकर उसमें कुछ कार्य तो करवा दिया गया लेकिन अभी तक बाकी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जिसको लेकर ग्राम पंचायत रामनगर प्रधान ने कई बार आलाधिकारियों को इस बात से अवगत करवाया है। मामले क़ो लेकर किसी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई। देखा जाय तो कोई भी सुनवाई अभी तक न हो सकी। पंचायत प्रधान ने बताया कि यदि मामले की सुनवाई हो जाएं तो फिर जल्दी से जल्दी आधा अधूरा कार्य पूरा हो सके। आखिरकार क्या वजह रही जिसको लेकर कई वर्षों से अधूरा पड़ा कार्य पूर्ण न हो सका। जिलाधिकारी क़ो शिकायत देकर पूर्ण करवाये जाने कि मांग कि है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर ककोर मुख्यालय पर जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं के निवारण के लिए उचित कार्यवाही करेंगे। किसान यूनियन ने किसानों की फसल बुवाई में डीएपी खाद की किल्लत लेकर समस्या से अवगत करवाया। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या। जिले भर में सभी सीएचसी पर आवश्यकता अनुसार दवाइयां एवं जॉच व एक्सरा मशीन उपलब्ध। लघु सिंचाई विभाग में किसानों द्वारा बोरिंग के लिए ड्राफ्ट द्वारा राशि जमा करने के बावजूद सरकारी विभाग द्वारा बोरिंग कार्य लंबित होने की समस्या। सरकारी दुकानों पर राशन में हो रही घटतोली की बगैर मान्यता प्राप्त स्कूल एवम् अवैध परिवहन किसानों एवं आम जनमानस को होने वाली ऐसी ही परेशानियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत, श्रीराम कुशवाहा, अरविंद्र त्रिवेदी, राधा केवट, वेद प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

अनुराग ठाकुर को भाकियू भानु में प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्रसंघ की सौंपी गयी जिम्मेदारी
अनुराग ठाकुर को भाकियू भानु में प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्रसंघ की सौंपी गयी जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
बिधूना, औरैया। भारतीय किसान यूनियन भानु में पार्टी के मुखिया भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशांत सेंगर प्रदेश संगठन मंत्री छात्र मोर्चा ने अनुराग ठाकुर को प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्र संघ उत्तर प्रदेश की नई ज़िम्मेदारी सौंपी है जिसको लेकर क्षेत्र की जनता एवं उनके सहयोगियों में खुशी का माहौल है।
मनोनयन प्रमाण पत्र मिलने के बाद अनुराग ठाकुर ने बताया कि पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जाति—पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर संगठन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगे। बताते चलें कि अनुराग ठाकुर कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कलम की ताकत से सच्चाई को उजागर करते हुए गरीब असहाय मजदूर पीड़ित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अनुराग की समाज में छवि पत्रकार और समाजसेवी के रुप में जानी जाती है। आज तक अनुराग ठाकुर का नाम औरैया जिला एवं उसके आस पास क्षेत्र के ही लोग जानते थे लेकिन भानू जी एवम प्रशांत सेंगर द्वारा एक नई ज़िम्मेदारी प्रदेश में सौंपी गई। अब जो डंका जिले में बजता था, वह अब प्रदेश में गूंजेगा। अनुराग ठाकुर कई अन्य संगठनों में पदों पर रहकर भी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निर्वाहन किया है। ऐसे ही प्रदेश में रहकर भी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे एवं पूरी तनमैता के साथ कार्य करेंगे। विशेष तौर पर मुखिया भानु प्रताप सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री छात्र संघ को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर मुझ पर जो भरोसा अफजाई किया है, वह हमेशा ऐसा ही बना रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

थाना दिवस में 5 शिकायतें प्राप्त, एक का हुआ निस्तारण
थाना दिवस में 5 शिकायतें प्राप्त, एक का हुआ निस्तारण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। अजीतमल कोतवाली में प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना दिवस आयोजित किया जाता है। सोमवार क़ो थाना दिवस के अवसर पर कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं। 3 शिकायतें राजस्व से और 2 शिकायतें पुलिस विभाग से प्राप्त हुईं।
एक का मौके पर निस्तारण हुआ। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन हुआ। शिकायत कर्ता अर्जुन सिंह पुत्र राम अवतार निवासी बीघेपुर अजीतमल ने राजेंद्र कुमार पुत्र लाला राम पर दुकान के पास खाली जगह पर कब्जा करने का शिकायती पत्र दिया है जिसकी जांच संबंधित लेखपाल सत्यम को दी गई। शिकायतकर्ता अनीता पत्नी राजकुमार निवासी बेरी कपरिया ने देशराज पुत्र काशीराम व जितेंद्र पुत्र भीकम निवासी बेरी कपरिया पर अपने आवासीय पट्टा दाखिल खारिज करने के संबंध में शिकायती पत्र दिया जिसकी जांच राजकमल दुबे लेखपाल को दी गई। शिकायतकर्ता गायत्री देवी पत्नी तुलसी राम निवासी किन्नरपुर अजीतमल औरैया ने अपने विपक्षी बृजेंद्र पुत्र सिपाही लाल निवासी रतनपुर गढ़िया ने अपनी जमीन पर विपक्षीगढ़ों द्वारा जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाने का शिकायती पत्र दिया। इसकी जांच रामकुमार लेखपाल को दी गई। थाना दिवस में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, समस्त चौकी प्रभारी, समस्त कानूनगो और समस्त लेखपाल सहित शिकायतकर्ता मौजूद रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

किसानों को निःशुल्क सरसों का बीज किया गया वितरित
किसानों को निःशुल्क सरसों का बीज किया गया वितरित
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। विकास खण्ड औरैया ग्राम पंचायत जैतापुर में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सरसों का निःशुल्क बीज एवं रसायन सामग्री लगभग 6 दर्जन किसानों को वितरित किया गया।
इसके साथ ही शाक भाजी की फसलों पर विस्तृत चर्चा की गई। बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि के अलावा तमाम किसान मौजूद रहें। विकास खण्ड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में शुक्रवार को कैंप का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर राम पटल तथा केंद्र के वैज्ञानिक उद्यान डॉक्टर आईपी सिंह व केंद्र के ही नरेंद्र कुमार पाल एवं ग्राम प्रधान आशुतोष यादव व समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव ने मौजूद किसानों को वैज्ञानिक खेती के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया। कृषि वैज्ञानिक आईपी सिंह ने शाक भाजी की फसलों के विषय में विस्तृत जानकारियां साझा की हैं। इसके साथ ही मौजूद किसानों को सरसों बीज प्रजाति डीआरएमआर 1165-40 का प्रदर्शन का बीज सूक्ष्म पोषक तत्व तथा अन्य रसायन सामग्री 70 किसानों को निःशुल्क वितरित की। बीज एवं रसायन सामग्री प्राप्त करने के उपरांत मौजूद किसानों ने आये हुए अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि का आभार जताया। लाभान्वित होने वाले किसानों में प्रमुख रूप से राम प्रकाश पाल, आनन्द तिवारी, श्याम बाबू, सुनील दुबे, कैलाश, राम सागर शर्मा व रतीराम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन
दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
दिबियापुर, औरैया। शुक्रवार को ग्राम गहेसर स्थित शक्ति पीठ माता महामाई के मंदिर में लगने वाले मेले में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन समाजसेवी डीके चतुर्वेदी के द्वारा संपन्न हुआ समापन सत्र में प्रदेश सचिव सुमन चतुर्वेदी एवं अभिषेक पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रदेश सचिव सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि 2016 से प्रतिवर्ष महामाई के मेले में नवदुर्गा में अष्टमी और नवमी में दो दिवसीय निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों के द्वारा मेले में आए हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा निःशुल्क दी जाती है। शिविर में दो दिवस में एक सैकड़ा से अधिक लोगो को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। मेले में आए हुए कुछ भक्तो को बी पी और सरदर्द के अलावा चोट की भी समस्या हुई जिसको शिविर में उपस्थित डाक्टरों की टीम के द्वारा मरीजों को इलाज मुहैया करवाकर उपयुक्त परामर्श दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी ने संस्था की समस्त टीम की सराहना की और आगामी नवरात्रों में व्यवस्था को और भी जिलों में शुरू करने का विचार करने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ममता ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्लॉक अध्यक्ष चित्रा के साथ 20 लोगों ने शिविर में सहयोग किया। शिवानी, शिवांगी, ज्योति, प्रतिभा, प्रीति, पूजा, विजय कुमार, कनक, रानी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

खेत पर पानी लगा रहे किसान को दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
खेत पर पानी लगा रहे किसान को दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
विपक्षियों ने फर्जी मुकदमे में दी फंसाने की धमकी
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
फफूंद, औरैया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम किसान अपनी फसल में पानी लगा रहा था तभी नाम दर्ज़ विपक्षी दबंगों ने किसान के साथ जमकर की मारपीट कर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम महतेपुर निवासी रजत पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को देर शाम अपनी फसल में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था तभी उसी गांव निवासी दबंग विपक्षीगण लल्लन सिंह पुत्र चकपौदन कुशवाहा व सूरज, सागर पुत्र लल्लन सिंह ट्यूबवेल पर आएं तथा जबरदस्ती सिंचाई के पाइप को खींच दिया तथा गाली देते हुए मोटर को बंद कर दिया। जब हमने विरोध किया तो लात, घूंसों व डंडों से मारपीट की जिससे हमारे बांयें हाथ की अंगुलियों में चोट आई हैं तथा विपक्षीगणों ने धमकी भी दी है कि तुमको फर्जी मुकदमे में फांस देंगे। इस संबंध में थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने बताया कि घायल को डाक्टरी परीक्षण को भेज दिया है तथा मुकदमा दर्ज किया गया है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

प्रोजेक्ट नई किरण का हुआ आयोजन
प्रोजेक्ट नई किरण का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशानुसार महिला थाना ककोर प्रभारी उ.नि. श्रीमती नीरज शर्मा की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया।
जिसमें आज महिला थाना ककोर में 25 फाइलें दायर की गई जिनमें क्रमशः 12 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थै। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

संक्रमण फैलने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम हरकत में आयी
संक्रमण फैलने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम हरकत में आयी
टीम ने बेला व बिधूना स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर संक्रमण से बचने का कार्य किया शुरू
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
औरैया। स्थानीय कस्बा बेला, तिर्वा रोड, टाटा टॉवर के पास के मुहल्ला में संक्रमण फैलने की सूचना प्राप्त होने पर डा० सुनील वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सामु० स्वा० केन्द्र बेला एवं सामु० स्वा० केन्द्र बिधूना की संयुक्त चिकित्सकीय टीम द्वारा उक्त कस्बे में अविलम्ब पहुँचकर जॉच/उपचार एवं एन्टी लार्वा का छिडकाव तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करवाया गया।
डा० वी०पी० शाक्य अधीक्षक सामु० स्वा० केन्द्र बिधूना के नेतृत्व में चिकित्सीय टीम द्वारा सम्पूर्ण मुहल्ले का भ्रमण किया जिसमें कुल 19 मरीज पाये गये। इसमें बुखार से पीडित 8 सहित अन्य बीमारियों से पीडित 11 मरीज मिले। बुखार से पीडित सभी मरीजों का डेंगू व मलेरिया की जॉच की गयी तथा चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्थल पर ही उपचार किया गया। जनपद स्तर से डा० मनोज कुमार उप मु०चि०अ०/ नोडल संचारी एवं डा० सरफराज आलम अंसारी, इपीडेमियोलॉजिस्ट,आईडीएसपी औरैया द्वारा उक्त क्षेत्र में भ्रमण कर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करायी गयी। ब्लाक स्तरीय संकामक टीम द्वारा सतत निरोधात्मक कार्यवाही व जनपद स्तरीय टीम द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। अन्य विभागों को भी अपना-अपना कार्य किये जाने हेतु संवेदनशील किया गया है। कल भी टीम द्वारा क्षेत्रवार निरोधात्मक एवं चिकित्सीय कार्य किये जायेगे। उक्त कस्बें में स्थिति अब सामान्य है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

सेंगर नदी के बढ़ते जलस्तर से किसानों का हो रहा नुकसान
सेंगर नदी के बढ़ते जलस्तर से किसानों का हो रहा नुकसान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के मकान गिर गए। पौधों एवं पशुओं का भी काफी नुकसान हुआ। साथ ही फसलों में भी काफी नुकसान देखने को मिला।
वहीं जनपद में सेंगर नदी भी अपने पूरे उफान पर है किनारों के खेतों में फसलें पूरी तरह से डूब जाने से किसान चिंतित हैं एवं पशुओं के चारे के साथ उनके खाने की फसल की बर्बाद हो चुकी है। किसान अब प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे हुए हैं। प्राकृतिक आपदा बारिश एवं बाढ़ ने लोगों की भूख एवं प्यास के साथ उनकी नींद भी छीन ली किसानों द्वारा प्रशासन से मदद की गुहार लगाने के अलावा अब कुछ नहीं बचा है। नदी का रौद्र रूप निरंतर बढ़ाने की ओर है जिसमें सबसे ज्यादा किसानों का ही चिंता का विषय है। अछल्दा क्षेत्र के गांव चिमकुनी में अब तक नदी के बढ़ते जलस्तर में लगभग सैकड़ों बीघा से अधिक जमीन जलमग्न हो चुकी है जिससे किसानों की बाजरे की फसलें डूबकर नष्ट हो गयी हैं। वही जय प्रकाश, डंगल सिंह, अल्फू सिंह, जगदीश बाबू, रामलखन, अतवल सिंह, कप्तान सिंह, सुख लाल, कलेक्टर सिंह, सुख लाल, आशा राम, ब्रम्ह प्रकाश, महादेवी, गंगादीन, जयचंद्र, रामेश्वर दयाल आदि किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

श्रीराम लीला कमेटी करोगा विजयदशमी महोत्सव—2024
श्रीराम लीला कमेटी करोगा विजयदशमी महोत्सव—2024
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। शहर में रामलीला का ऐतिहासिक आयोजन वर्षों से होता चला रहा है। इस वर्ष भी रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।
यह कार्यक्रम 30 सितंबर से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर तक चलेगा। इसके पहले 29 सितंबर रविवार को अपराह्न 3 बजे से शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। रामलीला कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर सोमवार को नारद मोह, रावण दिग्विजय, रामजन्म। 1 अक्टूबर, मंगलवार मुनि याचना, ताडका वध, अहिल्या उद्धार। 2 अक्टूबर बुधवार गंगा लीला, पुण्य वाटिका, जनक दरवार। 3 अक्टूबर गुरूवार विशाल धनुष यज्ञ। 4 अक्टूबर शुक्रवार कैकई वरदान, दशरथ प्रतिज्ञा, राम वनगमन। 5 अक्टूबर शनिवार निषाद मिलन, केवट संवाद, दशरथ मरण। 6 अक्टूबर रविवार जयन्त लीला, भरत मिलाप चित्रकूट में अनुसुइया उपदेश, पंचवटी निवास। 7 अक्टूबर सोमवार शूर्पनखा अंगभंग, खरदूषण वध, सीता हरण। 8 अक्टूबर दिन मंगलवार सीता खोज, सवरी मिलन, सुग्रीव मित्रता वाली वध। 9 अक्टूबर बुधवार लंका दहन, विभीषण शरण गति, रामेश्वर स्थापना। 10 अक्टूबर दिन गुरुवार अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति। 11 अक्टूबर शुक्रवार कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध। 12 अक्टूबर दिन शनिवार विजया दशमी, रावण मेला। 13 अक्टूबर रविवार भरत मिलाप, राज तिलक, ड्रामा होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा, पूरन पांडे पूर्व प्रधान, रविन्द्र सिंह, रानू पांडे आदि ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी है। साथ ही कहा कि रामलीला का आयोजन उनके साथ ही गोपाल दुबे, लालजी तिवारी, रविंद्र सिंह भदौरिया, रानू तिवारी, प्रशांत दीक्षित, राजकुमार सक्सेना व सुनील दुबे की देख—रेख में संपन्न होगा।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
पुलिस ने चलाया एण्टी रोमियो अभियान
गुरूदीप सिंह
औरैया। समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा रविवार को अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को/शोहदों की चेकिंग की गयी साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने हेतु महिला हेल्पलाइन नं.- 1090, 181, 112 महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा अपील की गई।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल न होने से चारों ओर फैली गन्दगी
विद्यालय में बाउण्ड्रीवाल न होने से चारों ओर फैली गन्दगी
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलईपुर में परिषदी प्राथमिक विद्यालय स्थित है जहाँ शिक्षा के मंदिर में बच्चों के लिए खेलने कि व्यवस्था ठीक नहीं है। बच्चों को आने जाने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है विद्यालय के चारो ओर बड़े बड़े गड्डे, नाले खुदे हुए है। बाउण्ड्री न होने से आवारा जानवर विद्यालय में गंदगी भी करते है।
वही बच्चों के अभिभावक़ों ने बताया है कि विद्यालय में प्रधानाचार्य कभी भी बच्चों को पड़ते नजर नहीं आते हैं। कान से फोन लगाकर विद्यालय परिसर में घूम घूम कर बात करते हैं जब उनसे कहा तो मुकदमे में फ़साने की धमकी देते हैं। बताया कि विद्यालय में बना शौचालय जिसमे ताला लगा रहता है। कभी खुलता ही नहीं है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से विद्यालय की व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

गोविन्दनगर के वाशिन्दों ने जलभराव को लेकर किया मार्गजाम
गोविन्दनगर के वाशिन्दों ने जलभराव को लेकर किया मार्गजाम
बारिश में मोहल्ला बन गया टापू, एक घण्टे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
तेजस टूडे ब्यूरो
गरदीप सिंह
औरैया। शहर के गोविंद नगर नई बस्ती में बने हुए मकानों के चारों ओर काफी लंबे समय से पानी भरा हुआ है। मोहल्ला टापू बन गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद भी समस्या का हल न हुआ तो गुरुवार के मोहल्ले के वाशिंदों लोगों इन बाईपास में जाम लगा दिया।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद एक घंटे बाद जाम खुलवा पाया और जल्द समस्या का समाधान का आश्वासन भी दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण मोहल्ला गोविंद नगर टापू बन गया। चारों तरफ पानी ही पानी भरा है। बीते दिनों एसडीएम ने जलभराव से निजात का आश्वासन दिया लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। गुरुवार को फिर से मोहाल वासियों ने दिबियापुर बाईपास मार्ग पर एकत्रित होते हुए जाम लगा दिया जिसके कारण वहां से गुजर रहें वाहनों के पहिए थम गये और आवागमन बाधित हो गया। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका में कई बार प्रार्थनापत्र दिया, मगर उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिस कारण उनके द्वारा ऐसा मजबूरी में किया गया। मामले की जानकारी पाते ही पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लोग रास्ता अवरूद्ध नहीं करें जिससे किसी को परेशानी हो। मगर लोगों ने कहा कि वह लोग किसी के लिए मुसीबत नहीं बनना चाहते हैं, मगर उसकी समस्या का भी निस्तारण किया जाए। इस पर पुलिस ने उनकी समस्या का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने सड़क से जाम को हटाया। लोगों का कहना है कि पानी भरा होने के कारण उनके बच्चें उसी पानी से होकर गुजरते हैं जिससे उनके पैरों में भी समस्या होने लगी है। यही नहीं उनके घर के आस पास जहरीले कीडे़-मकोड़े भी घूमते रहते हैं जिससे किसी भी दिन कोई बड़ी जनहानि होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

एसडीएम व सीओ ने सुनीं शिकायतें
एसडीएम व सीओ ने सुनीं शिकायतें
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
अजीतमल, औरैया। स्थानीय कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में हुआ।
जिसमें राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पुलिस उपस्थित रही। शनिवार को अजीतमल थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने के लिए तीन टीमें भेज दी है। उपजिलाधिकारी अमित त्रिपाठी जो कि अपनी त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और हर एक किसान व जनता से स्वयं जुड़े हैं। वह प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में एक एक किसान की समस्याओं को स्वयं सुनते हैं और उनका त्वरित निस्तारण भी कराते हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

सहार ब्लाक कार्यालय पर ब्लॉक दिवस में प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्धता से करें निस्तारण: डीएम
सहार ब्लाक कार्यालय पर ब्लॉक दिवस में प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्धता से करें निस्तारण: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरूदीप सिंह
औरैया। जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने विकास खंड कार्यालय सहार में आयोजित ब्लॉक दिवस के आयोजन पर उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि वह अपनी समस्याओं से ग्राम सचिवालय पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराये जिससे उनका समय से सही समाधान किया जा सके।
इसके लिए ग्राम सचिवालय पर सभी संबंधितों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है। इसी के तहत ब्लॉक दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है जिससे आमजन की प्राप्त होने वाली समस्याओं का तत्काल सही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के साथ उपस्थित जनों की समस्याओं को सुना और सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का आधिकारी स्वयं का संज्ञान लेकर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता को इस समस्या के लिए पुनः परेशान न होना पड़े।
उन्होंने पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि दिव्यांग, विधवा, निराश्रित पेंशन जैसे मामलों के लाभार्थियों की 5 दिन में के वाई सी कराना सुनिश्चित करें। इससे पात्रों को लाभ मिल सके। यदि किसी के द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि (ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान) अधूरे शौचालयों को 15 दिन में पूर्ण कराये। यह भी निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान गीला व सूखा कूड़ा आर आर सी सेंटर पर पहुंचवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं का आधिकाधिक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्रों का चयन कर योजनाओं का लाभ दिलाए तथा स्वच्छ पखवाड़ा के तहत अभियान चलाकर ग्रामों को स्वच्छ बनाया जाए। उन्होंने संबंधितों को कार्य की डिजिटल डायरी बनाने के भी निर्देश दिए व अवैध रुप से कब्जा किये गये पंचायत भवनों को एक सप्ताह में कब्जा मुक्त कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पोषण माह के अंतर्गत अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मिशन कायाकल्प के अंतर्गत सुन्दर बनाया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी सहार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित आमजन आदि उपस्थित रहेआधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

मुख्य मार्ग पर अटखेलिया करते हैं आवारा गौवंश
मुख्य मार्ग पर अटखेलिया करते हैं आवारा गौवंश
आम जनमानस को हो रही परेशानी, नगर पंचायत नहीं देती ध्यान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। पूरा मामला नगर पंचायत अटसू का है जहां फफूंद बाबरपुर मार्ग पर आवारा गौवंश आए दिन दंगल लड़ते दिखाई देते हैं जिसके कारण मुख्य मार्ग जाम जाम लग जाता है।
आम जनमानस तो इतना परेशान हैं कि आने जाने वाले राहगीरो को आवारा गौ वंश की वजह से या तो रास्ता काट कर निकलते हैं या फिर उनके हट जाने के बाद निकलते है। यदि समय रहते नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना इन आवारा गौवंशों की वजह से घट सकती है। क्योंकि आवारा गौ वंश अकसर मुख्य मार्ग पर ही लड़ने लगते हैं जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हों सकता है। इन आवारा गौवंशों की वजह से फल सब्जी की रेड़ी लगाने वाले तो इतने परेशान रहते हैं कि जरा सी नजर हटते ही उनका नुकसान कर देते हैं। स्कूल आने जाने वाले बच्चों और अध्यापकों को भी स्कूल जानें में लेट कर देते हैं। खासकर महिला टीचरों को इन आवारा गौ वंशो की वजह से अक्सर परेशान देखा जाता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इन आवारा गौवंशों पर बहुत धन खर्च कर रही है लेकिन जमीन पर सरकार की योजनाओं को नगर पंचायत प्रशासन जमकर पलीता लगा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ किसान परेशान हैं। ये आवारा गौवंश बाजरा की खेती को इन दिनों बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान इन आवारा गौवंशों की वजह से सारी सारी रात जागते रहते हैं। फिर भी ये गौवंश किसानों की फसलों को नजर हटते ही चौपट कर देते हैं। आम नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और सम्बन्धित अधिकारियों को आम जनमानस की समस्या को देखते हुए गोवंशों को गौशाला में भिजवाए जाने की मांग की है।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सरकार फेल
अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सरकार फेल
तेजस टूडे ब्यूरो
औरैया। भारतीय वंचित समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय बल्लापुर में रविवार को समीक्षा बैठक हुई जहां सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कई नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धर्मेंद्र बाथम राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से अपराध एवं अपराधियों का बोलबाला है।
वंचित समाज पर सदैव अत्याचार हुआ है जो अब बर्दाश्त नहीं दिया जाएगा। उनको न्याय दिलाने का काम करूंगा।
मुख्य अतिथि ने फर्रुखाबाद में हुई दो बेटियों की हत्या एवं सब इंस्पेक्टर फतेहपुर का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं की सीबीआई जांच हो एवं परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जातिवाद ने समाज को बांटने का काम किया है। आगामी इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। युवा बेरोजगारी की राह देख रहा है जो सरकार बनने पर उनका सपना पूरा होगा। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, रोजगार, आदि को प्रमुखता के साथ देखा जाएगा।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि उत्कर्ष कठेरिया प्रदेश महासचिव ने कहा कि वंचित समाज अपनी भागीदारी के साथ अपना उत्थान तभी कर पाएगा जब उनकी एकजुटता भारतीय वंचित समाज पार्टी के साथ होगी। यह रास्ता अब उनको काले अंधेरे में नहीं रखेगा। सदैव से दबा—कुचला समाज अब उत्थान की ओर अग्रसर होगा और अपना विकास स्वयं करेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रामन दोहरे, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन दोहरे, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रिंकी दोहरे, सोशल मीडिया प्रमुख अंजनी कुमारी सति सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



