ओवरलोड के खिलाफ चला अभियान, दर्जनों वाहन सीज
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर कोखराज सैनी कड़ा धाम मंझनपुर महेवाघाट थाना क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की जांच की गई इस दौरान दर्जनों वाहनों को ओर लोडिंग के कारण सीज कर दिया गया इससे वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया।
परिवहन विभाग के पीटीओ महेन्द्र पाण्डेय द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कोखराज सैनी कड़ा धाम मंझनपुर महेवाघाट में दर्जनों ट्रक और ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया विभाग की कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया पीटीओ ने बताया कि काफी समय से ओवरलोड वाहनों की शिकायत मिल रही थी शिकायत के आधार पर सुबह 10 बजे से कई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर जांच के दौरान ओर लोड बालू लदे वाहनों को सीज किया गया है सीज वाहनों से लाखों रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














