चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये शिविर आयोजित
स्वास्थ्य, नेत्र व मधुमेह जांच में मिले लक्षण, चिकित्सकीय परामर्श प्रदान
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं बी.के.डी. एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के सहयोग से झांसी रोड स्थित बी.के.डी. एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह (शुगर) की जांच हेतु शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में महर्षि विद्या मंदिर व एस.आर. पब्लिक स्कूल के कुल 54 चालकों/परिचालकों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में डॉ. पंकज, नेत्र परीक्षण अधिकारी श्रीमती ज्योति, लैब टेक्नीशियन हरिश्चन्द्र, स्टाफ नर्स रमाशंकर पाल और एम्बुलेंस चालक रमेश चन्द्र द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में चार चालकों की शुगर बढ़ी पाई गई तथा तीन चालकों की दृष्टि कमजोर पाई गई जिन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।शिविर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार, स्कूल प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया, गुड सेमेरिटन सम्मानित समाजसेवी अब्दुल अलीम खान, महावीर तरसौलिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान राजेश कुमार ने सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा सभी चालकों से अपील किया कि वाहन चलाते समय हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरस्पीड न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और बिना नंबर प्लेट के वाहन का संचालन न करें। दुर्घटना में घायलों की सहायता करने तथा वाहन की क्षमता से अधिक सवारी व माल न ढोने की भी अपील की गई। साथ ही चालकों को सलाह दी गई कि निर्धारित लेन में वाहन चलायें। साइड इंडिकेटर का प्रयोग कर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोकें और अनधिकृत स्थानों पर वाहन खड़ा न करें, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। अंत में उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














