HomeJaunpurकोरोना काल में मां मास्क पहन कर बच्चे को कराएं स्तनपानः डा....

कोरोना काल में मां मास्क पहन कर बच्चे को कराएं स्तनपानः डा. अजीत | #TEJASTODAY

कोरोना काल में मां मास्क पहन कर बच्चे को कराएं स्तनपानः डा. अजीत | #TEJASTODAY

कोरोना काल में मां मास्क पहन कर बच्चे को कराएं स्तनपानः डा. अजीत | #TEJASTODAY जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब मेन द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत बाल स्वास्थ्य केन्द्र रासमंडल में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिये माताओं को जागरूक किया गया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नवजात व बाल रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कपूर ने बताया कि कोरोना काल में माताएं बच्चों को दूध पिलाते समय मास्क जरूर पहनें। बच्चों को छूने से पहले हाथ को साबुन और पानी से धोयें या अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्तनपान शिशु के लिए प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार है। स्तनपान बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर बच्चों को रोगों से बचाये रखता है। डा. कपूर ने कहा कि विशेष रूप से छह महीने की आयु तक स्तनपान कराना चाहिए। छह महीने के बाद पर्याप्त मात्रा में अनुपूरक आहार के साथ दो वर्ष का होने तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। डा. मदन मोहन वर्मा ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिये बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला व वरदान हैं। स्तनपान प्रायः सभी पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त और उचित मात्रा उपलब्ध कराता है। ज्योति कपूर ने कहा कि शरीर के लिए आवश्यक संतुलित आहार लम्बे समय तक न मिलना ही कुपोषण है। कुपोषण के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। आभार लायनेस अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, अनिल गुप्ता, शत्रुधन मौर्य, परमजीत सिंह, रविन्द्र कालरा, मदन गोपाल गुप्ता, शैल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब मेन द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत बाल स्वास्थ्य केन्द्र रासमंडल में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिये माताओं को जागरूक किया गया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नवजात व बाल रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कपूर ने बताया कि कोरोना काल में माताएं बच्चों को दूध पिलाते समय मास्क जरूर पहनें।

बच्चों को छूने से पहले हाथ को साबुन और पानी से धोयें या अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। स्तनपान शिशु के लिए प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार है। स्तनपान बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर बच्चों को रोगों से बचाये रखता है। डा. कपूर ने कहा कि विशेष रूप से छह महीने की आयु तक स्तनपान कराना चाहिए। छह महीने के बाद पर्याप्त मात्रा में अनुपूरक आहार के साथ दो वर्ष का होने तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। डा. मदन मोहन वर्मा ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिये बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला व वरदान हैं।

स्तनपान प्रायः सभी पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त और उचित मात्रा उपलब्ध कराता है। ज्योति कपूर ने कहा कि शरीर के लिए आवश्यक संतुलित आहार लम्बे समय तक न मिलना ही कुपोषण है। कुपोषण के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। आभार लायनेस अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, अनिल गुप्ता, शत्रुधन मौर्य, परमजीत सिंह, रविन्द्र कालरा, मदन गोपाल गुप्ता, शैल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दंबगों ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार को दंबगों ने गांव के 30 वर्षीय राजेश कुमार, 28 वर्षीय रमेश कुमार पुत्रगण रामकिशोर, 25 वर्षीय सोनम पत्नी रमेश कुमार, 60 वर्षीय रामकिशोर को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस दे दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | #TEJASTODAY जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने अधिवक्ताओं, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में स्थित विभिन्न न्यायालयों में लाखों की संख्या में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं की आमदनी कोविड-19 महामारी के चलते नगण्य हो गई है। उन्हें सरकार द्वारा कम से कम 10 हजार रूपये माह सहयोग राशि मानदेय के रूप में प्रदान किया जाय। इस अवसर पर अधिवक्ता व कांग्रेस पदाधिकारियों मौजूद रहे। मूल्यांकन के बाद बुनकरों का प्रशिक्षण सम्पन्न | #TEJASTODAY जौनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बुनकर ट्रेड में कार्य करने के अनुभवी कामगारों को प्रमाणीकरण करने हेतु तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण की छठवीं बैच का मूल्यांकन प्रकिया के साथ प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला समन्वयक राजीव सिंह के कुशल निर्देशन में यूपीएसडीएम के द्वारा जनपद में बाहर से आये प्रवासियों को तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण प्रदाता संस्था उद्योग विकास संस्थान द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी जनपद में प्राप्त लक्ष्य 280 के सापेक्ष उक्त प्रशिक्षण बुनकर ट्रेड में कार्य करने वाले लोगों का कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन सभी प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म व कोर्स मैटेरियल किट का वितरण किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के अंतिम बैच के आखिरी दिन असेसिंग बॉडी सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से आये असेसर ने सभी प्रशिक्षणर्थियों का असेसमेंट किया। जिसमें 29 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुये। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक, भीमसेन चौहान आदि उपस्थित रहे। Worker injured due to wall collapse #TEJASTODAY Jaiswal enterprises की तरफ से आप सभी को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं | #TEJASTODAY Jaiswal enterprises मछलीशहर पड़ाव (भारत टी.वी.एस. के सामने), जौनपुर | TEJASTODAY जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सबमर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139 सर्वेश यादव बनाए गए भाजपा करंजाकला मण्डल उपाध्यक्ष | #TEJASTODAY जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें करन्जाकला के जमुनीपुर गांव के निवासी विश्व हिन्दू सेवा संघ के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश यादव पुत्र मोहन लाल यादव को भारतीय जनता पार्टी करन्जाकला का मण्डल उपाध्यक्ष बनाया गया। उनके चयन से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सर्वेश यादव ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करूंगा। सर्वेश यादव ने कहा कि मै जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं जो मुझे इस काबिल समझा है, मै वादा करता हूं कि अपने कार्य प्रति सदैव तत्पर्य रहूंगा और अपने कार्यो को पूरी ईमानदारी से करूंगा।

Must Read